नई ऊंचाई पर भारतीय शेयर बाजार

नई ऊंचाई पर भारतीय शेयर बाजार

मुंबई, 3 जुलाई (युआईटीवी/आईएएनएस)- भारतीय शेयर बाजार सोमवार को नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया। बीएसई का सेंसेक्स 65,247.74 अंक और एनएसई का निफ्टी 19,336.10 अंक के उच्च स्तर को छू कर नीचे गिरा।

सोमवार को सेंसेक्स 64,836.16 अंक पर खुला और 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर 65,247.74 अंक पर पहुंच गया। शुक्रवार को सेंसेक्स 64,718.56 अंक पर बंद हुआ था।

एनएसई पर निफ्टी 19,246.50 पर खुला और 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर 19,336.10 अंक तक पहुंच गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *