जे.पी. नड्डा

दुर्गा पूजा के लिए अब भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा जाएँगे बंगाल

कोलकाता, 18 अक्टूबर (युआईटीवी)- दुर्गा पूजा के महासप्तमी के शुभ अवसर पर भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा कोलकाता जाएँगे । उनसे पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता का दौरे पर जा चुके हैं।

राज्य भाजपा सूत्रों ने कहा कि शनिवार की सुबह जे.पी. नड्डा कोलकाता पहुँचेंगे। वे वहाँ कुछ सामुदायिक पूजा पंडालों का दौरा करेंगे। सामुदायिक पूजा पंडालों के आयोजकों से मुलाकात करेंगे और वहाँ आने वाले लोगों से भी बातचीत करेंगे।

भाजपा राज्य समिति के एक सदस्य का कहना है कि,” इस यात्रा के दौरान जे.पी. नड्डा तीन सामुदायिक पूजा समितियों के पंडालों का दौरा और दर्शन करेंगे। इस मौके पर किसी भी प्रकार की कोई राजनीतिक संदेश देने की संभावना नहीं जताई जा रही है। पंडालों का दौरा करने के पश्चात वे नई दिल्ली के लिए उसी दिन शाम में उड़ान भरेंगे।”

उनके मुताबिक पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व इस वर्ष दुर्गा पूजा उत्सव के प्रति काफी गंभीर है। यह पार्टी नेताओं के लिए महत्वपूर्ण मौका है,जब वे व्यापक रूप से आम लोगों के साथ मुलाकात कर बातचीत कर सके। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी के राज्य नेताओं को केंद्रीय नेतृत्व ने निर्देश दिया है कि वे अधिक-से-अधिक दुर्गा पूजाओं से जुड़ें।

16 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता का त्वरित दौरा किया था। जहाँ वे एक सामुदायिक पूजा का उद्घाटन किया था। इस सामुदायिक पूजा का आयोजन लेबुटाला पार्क (मध्य कोलकाता) में संतोष मित्रा स्क्वायर में किया गया था। इसके मुख्य आयोजक कोलकाता नगर निगम (केएमसी) में भाजपा पार्षद सजल घोष हैं।

उन्होंने देवी दुर्गा से उस अवसर पर आशीर्वाद माँगा कि पश्चिम बंगाल को आने वाले दिनों में “हिंसा” और “भ्रष्टाचार” से मुक्त रखें। उन्‍होंने कहा कि,यह अवसर राजनीतिक बयानबाज़ी करने का नहीं है और मैं अभी ऐसा करूँगा भी नहीं। किन्तु मैं बार-बार राज्य का दौरा करूँगा,सही समय पर राजनीतिक बयान भी दूँगा और राज्य में बदलाव लाने की कोशिश को भी सुनिश्चित करूँगा।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने अगले ही दिन बंगाल के लोगों से शपथ लेने का आह्वान किया और कहा माँ दुर्गा के नाम पर शपथ ले कि राज्य में “हिंसा” और “भ्रष्टाचार” के विरुद्ध शुरू की गई लड़ाई जारी रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *