एयर इंडिया

परिचालन संबंधी मुद्दों के कारण एयर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को उड़ान रद्द

नई दिल्ली,3 अक्टूबर (युआईटीवी)- दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को के लिए प्रस्थान करने वाली एयर इंडिया की उड़ान एआई-173 (डीईएल-एसएफओ) को निर्धारित समय से उड़ान भरने से कुछ समय पहले रद्द कर दी गई। उड़ान रद्द होने की वजह से यात्रियों को असुविधा का भी सामना करना पड़ा।

इस उड़ान को रद्द करने से संबंधित यात्रियों को संदेश भी भेजे गए। जिसमें कहा गया कि परिचालन कारणों से उड़ान एआई-173 को आज (मंगलवार ) 3 अक्टूबर को रद्द कर दी गई है।

विमान इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से आज सुबह (मंगलवार) सुबह 6:00 बजे उड़ान भरने वाली थी। जिसे परिचालन संबंधी मुद्दों के कारण रद्द कर दिया गया।

सूत्रों के अनुसार बताया गया है कि अब दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को के लिए 5 अक्टूबर को एक वैकल्पिक उड़ान का निर्धारण किया गया है।

बताया जा रहा है कि यह वही उड़ान है जिसमें इस साल के जून में तकनीकी खराबी आ गई थी। जब यह दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही थी और तकनीकी खराबी आई थी तो इसे मार्ग बदलना पड़ा था। बाद में इसकी आपातकालीन लैंडिंग रूस के मगादान हवाईअड्डे पर करनी पड़ी थी। उस समय इस विमान में 216 यात्री और 16 चालक दल सवार थे। जब इस विमान में तकनीकी खराबी आई थी तो पायलट को तत्काल कार्यवाही करते हुए,आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी थी। जिससे विमान में सवार सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचाया जा सके। इससे संबंधित एक वीडियो फुटेज भी ट्विटर पर आया था जिससे पता चला था कि आपातकालीन लैंडिंग जो रूस के मगादान हवाईअड्डे पर हुई थी और जो भी यात्री उस में फँसे थे,उन्हें वहाँ स्कूल के फर्श पर सोने के लिए मजबूर किया गया।

परिचालन संबंधी मुद्दों के कारण रद्द की गई एयर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को उड़ान के संबंध में अभी तक एयर इंडिया की कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *