ओपेनहाइमर

‘ओपेनहाइमर’ ने 7 ऑस्कर जीत कर दबदबा कायम रखा,’पुअर थिंग्स’ ने जीते 4 अवार्ड

लॉस एंजेलिस,11 मार्च (युआईटीवी)- ‘ओपेनहाइमर’ ने 7 ऑस्कर जीत कर 96वें अकादमी पुरस्कारों में अपना दबदबा कायम रखा। 96वें ऑस्कर अवॉर्ड का ऐलान लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में किया गया। जिसमें क्रिस्टोफर नोलन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म,सर्वश्रेष्ठ निर्देशक,सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता सहित सात अवार्ड अपने नाम किए। जहाँ सिलियन मर्फी बेस्ट एक्टर, तो क्रिस्टोफर नोलन बेस्ट डायरेक्टर बने। रॉबर्ट डाउनी जूनियर को इसी फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला।

जिमी किमेल ने रविवार रात हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में 2024 ऑस्कर की मेजबानी की। सम्मान स्वीकार करते हुए ‘ओपेनहाइमर’ फिल्म के अभिनेता सिलियन मर्फी ने कहा कि, परमाणु बम बनाने वाले व्यक्ति के बारे में हमने फिल्म बनाई। अच्छा हो या खराब हो,लेकिन हम सभी ओपेनहाइमर की दुनिया में रह रहे हैं।”

निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन को इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया गया,यह उनका पहला ऑस्कर है। उन्हें पहले सात बार ‘डनकर्क’ के निर्देशन के लिए नामांकित किया गया था। ‘मेमेंटो’ और ‘इंसेप्शन’ जैसी फिल्मों में उनके काम के लिए भी उन्हें नामांकित किया गया था।

निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन ने कहा कि मैं कल्पना करूँगा कि 100 साल मैं पेंटिंग या थिएटर में बिताऊँ। यह अविश्वसनीय यात्रा यहाँ से कहाँ जाएगी,इसके बारे में हमें नहीं पता है।

कुल 13 कैटेगरी में फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ को नामांकित किया गया था। बेस्ट फिल्म एडिटिंग,बेस्ट ओरिजिनल स्कोर और बेस्ट सिनेमैटोग्राफी कैटेगरी के अवॉर्ड भी ओपेनहाइमर ने अपने नाम किए हैं।

‘पुअर थिंग्स’ के लिए एम्मा स्टोन ने अपना दूसरा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर जीता। ‘पुअर थिंग्स’ के निर्देशक योर्गो लैंथिमोस को एम्मा स्टोन ऑस्कर जीत के लिए धन्यवाद दिया। एम्मा स्टोन ने निर्देशक योर्गो लैंथिमोस के साथ एक और फिल्म ‘काइंड्स ऑफ काइंडनेस’ बनाई है।

‘द होल्डओवर्स’ में डेविन जॉय रैंडोल्फ ने कैफेटेरिया मैनेजर की भूमिका निभाई थी। अपने बेटे की मौत से जूझ रही एक दुखी कैफेटेरिया मैनेजर की भूमिका के लिए डेविन जॉय रैंडोल्फ को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का अवार्ड दिया गया।

सिलियन मर्फी अभिनीत ‘ओपेनहाइमर’ के लिए रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार जीता। उन्होंने कहा कि “एक छोटी सी बात, इस नौकरी की मुझे बहुत अधिक जरूरत थी।”

1990 के दशक में अभिनेता नशीली दवाओं की लत से जूझ रहे थे। अपने 40 साल के वकील टॉम हैनसेन को उन्होंने वापसी करने से पूर्व धन्यवाद दिया।

‘द जोन ऑफ इंटरेस्ट’ को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर का पुरस्कार दिया गया। मध्य पूर्व में जारी हिंसा के बारे में ‘द जोन ऑफ इंटरेस्ट’ के निर्देशक जोनाथन ग्लेज़र ने बात की तथा होलोकॉस्ट पर अपने व्यंग्यात्मक नज़र के संदेश के साथ समानताएँ बनाने की बात कही।

सर्वश्रेष्ठ रूपांतरित पटकथा का पुरस्कार ‘अमेरिकन फिक्शन’ ने जीता,जबकि सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा का पुरस्कार ‘एनाटॉमी ऑफ ए फ़ॉल’ ने जीता।

सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का अवार्ड से 20 डेज़ इन मारियुपोल’ को नवाजा गया। रूस के आक्रमण की लागतों की ओर ’20 डेज़ इन मारियुपोल’ के निर्देशक मस्टीस्लाव चेर्नोव ने सबका ध्यान खींचा।

फिल्म बार्बी के गाने व्हाट वाज आई मेड फॉर? के लिए बिली एलिश को पुरस्कृत किया गया। 22 साल की उम्र में बिली इलिश ने दो बार ऑस्कर विजेता बनी और सबसे कम उम्र में दो बार ऑस्कर विजेता बनकर रिकॉर्ड तोड़ दिए।बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर फिनीस ओ’कोनेल ने जीता।

‘ओपेनहाइमर’ ने जीते 7 अवॉर्ड:

1)बेस्ट निर्देशन – क्रिस्टोफर नोलन (ओपेनहाइमर)

2)बेस्ट सपोर्टिंग अभिनेता: रॉबर्ट डाउनी जूनियर, ‘ओपेनहाइमर’

3)बेस्ट फिल्म एडिटिंग: ‘ओपेनहाइमर’

4)बेस्ट सिनेमैटोग्राफी – ‘ओपेनहाइमर’

5)लुडविग गोरानसन बेस्ट ओरिजनल स्कोर – ‘ओपेनहाइमर’

6)सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – सिलियन मर्फी

7)सर्वश्रेष्ठ पिचर – ‘ओपेनहाइमर’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *