'इंडिया' सांसदों का प्रतिनिधिमंडल

मुंबई में आज से विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक

31 अगस्त (युआईटीवी)- आज (गुरुवार )से मुंबई में विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इन्क्लूसिव अलायन्स’ (इंडिया )की दो दिवसीय बैठक शुरू हो रही है। इस बैठक से पहले बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई जिसमें एनसीपी नेता शरद पवार ने बताया कि मुंबई में जो ‘इंडिया’ की दो दिवसीय बैठक हो रही है उसमें 28 राजनीतिक पार्टियों के 63 प्रतिनिधि भाग लेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि हम बदलाव लाने के लिए एक साथ आए हैं।

इस दो दिवसीय बैठक में विपक्षी पार्टियों के सभी प्रतिनिधि 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा के लिए तैयार हैं। साथ ही इस दौरान वे एक समन्वय समिति तथा गठबंधन के ‘प्रतीक चिन्ह’ की घोषणा करेंगे। देशभर में चुनाव को लेकर आंदोलन करने की योजनाओं,गठबंधन के साझा न्यूनतम कार्यक्रम का प्रारूप तैयार करने तथा सीटों के बँटवारे के लिए कुछ समीतियों की घोषणा करने की भी उम्मीद जताई जा रही है। माना तो यह भी जा रहा है कि इस बैठक में एक सचिवालय की घोषणा भी हो सकती है, जो दिल्ली में बनाया जा सकता है।

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की पहली बैठक 23 जून 2023 को पटना में हुई थी जिसमें 15 पार्टियाँ शामिल हुई थीं। जबकि दूसरी बैठक 17-18 जुलाई 2023 को बेंगलुरु में हुई थी और इस बैठक में 26 पार्टियाँ शामिल हुई थी। अब जो 31 अगस्त और 1 सितम्बर 2023 को जो बैठक हो रही है उसमें 28 दल शामिल हो रहे हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि तीन-चार दल और भी जुड़ सकती हैं।

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की इस बैठक को लेकर भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने निशाना साधते हुए कहा है कि यह बैठक असफल होगा क्योंकि इस गठबंधन का कोई एक सर्वमान्य नेता नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *