पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 142 रनों से हराया

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 142 रनों से हराया

हंबनटोटा, 23 अगस्त (युआईटीवी)- एशिया कप से ठीक पहले पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच यह अहम सीरीज है, जो 3 मैचों की है। जिसका पहला मैच कल श्रीलंका के महिंदा राजपक्षे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया ।


पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, पहले ही ओवर में फखर जमान को पहला विकेट मिला, जिन्हें अफगानिस्तान के प्रमुख तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने आउट किया। स्लिप में एमडी नबी के हाथों कैच आउट हो गए। इससे पहले कि पाकिस्तान चोट से उभरता, खेल के दूसरे ओवर में मुजीब उर रहमान ने पाकिस्तान के सबसे खतरनाक बल्लेबाज और उनके कप्तान बाबर आजम को बिना रनों का खाता खोले पवेलियन की राह दिखा दी।

अफगानिस्तान को भी दो ओवर में दो सफलता मिल चुकी थी। पाकिस्तान की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही, फिर भी पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने कड़ी मेहनत से अपनी पारी आगे बढ़ाई और पाकिस्तान की पूरी टीम 47 ओवर में महज 201 रन पर पवेलियन लौट गई। पाकिस्तान की ओर से इमाम-उल-हक ने 94 गेंदों पर 61 रनों की सबसे महत्वपूर्ण पारी खेली, शादाब खान ने 39(50), इफ्तिखार अहमद ने 30(41), और रिजवान ने 21(22) का योगदान दिया।
अफगानिस्तान की ओर से मुजीब ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए और उनके साथ राशिद खान और एमडी नबी ने 2-2 विकेट लिए।

इसके बाद अफगानिस्तान की पारी शुरू हुई जिसमें अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही, अफगानिस्तान ने अपना पहला और दूसरा विकेट महज 3 रन पर ही खो दिया और इसके साथ ही अफगानिस्तान ने महज 35 रन पर अपने 5 विकेट गंवा दिए और महज 59 रन पर ऑल आउट हो गई।
अफगानिस्तान के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज ने 47 गेंदों पर सर्वाधिक 18 रन और अजमतुल्लाह उमरजई ने 12 गेंदों पर 16 रन बनाये।

पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ ने सबसे ज्यादा 5 और शाहीन अफरीदी ने 2 विकेट लिए। वही पाकिस्तान ने ये मैच 142 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया और इसके साथ ही पाकिस्तान ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब अगला मैच 24 अगस्त को खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *