यूएई में मुंबई इंडियंस के कैंप के साथ जुड़े पांड्या ब्रदर्स

अबु धाबी, 26 अगस्त (युआईटीवी/आईएएनएस)| मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या और हार्दिक पांड्या आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ गए हैं। गत विजेता मुंबई ने 20 अगस्त से ही दुबई में अभ्यास करना शुरू कर दिया है।

क्रुणाल और हार्दिक के टीम से जुड़ने के बाद फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “हमारे पांड्या ब्रदर्स आ गए।”

इन्होंने साथ ही पांड्या ब्रदर्स का टीम होटल में पहुंचने का वीडियो शेयर किया।

क्रुणाल ने कहा, “हां, हमारी पिछले बार की अच्छी यादें हैं। हम चैंपियंस हैं। दूसरा चरण शुरू होने को है तो हम लगातार तीसरी बार खिताब जीतने के लिए उतरेंगे।”

हार्दिक ने कहा, “बहुत अच्छा, हमें यहां आकर अच्छा लग रहा है। हमें पता है कि पिछली बार की तरह की रूटीन है। हम अच्छे सीजन को लेकर उत्सुक हैं और उम्मीद करते हैं कि जीतेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *