नई दिल्ली,15 जून (युआईटीवी)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिणी इटली के अपुलिया में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन में भारत का दृष्टिकोण रखने और कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने के बाद शनिवार सुबह दिल्ली लौट आए। उन्होंने अपने इस एकदिवसीय दौरे को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने इटली की जनता और सरकार का गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए आभार भी जताया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इसमें पीएम मोदी के साथ जॉर्जिया मेलोनी सेल्फी लेती हुई दिखाई दे रही हैं।
पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली विदेश यात्रा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन के ‘आउटरीच सत्र’ में हिस्सा लेने के लिए अपुलिया पहुँचे थे।
पीएम मोदी ने दिल्ली लौटने के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर शेयर किया और लिखा, यह एक महत्वपूर्ण जी7 शिखर सम्मेलन रहा,जहाँ मैंने वैश्विक मंच पर भारत के दृष्टिकोण को रखा।
Ho avuto un ottimo incontro con la PM @GiorgiaMeloni. L’ho ringraziata per aver invitato l’India a partecipare al G7 e per la meravigliosa organizzazione. Abbiamo discusso di come rafforzare le relazioni Italia-India in settori quali commercio, energia, difesa, telecomunicazioni… pic.twitter.com/ObB3ppTQiX
— Narendra Modi (@narendramodi) June 14, 2024
पीएम मोदी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में विश्व नेताओं के बीच पीएम मोदी की दीवानगी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। दुनियाभर के शीर्ष नेताओं के मंच पर पीएम मोदी को बीच में जगह दी गई। वहीं इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने इटली पहुँचने पर पीएम मोदी का स्वागत हाथ जोड़ कर नमस्ते कहकर किया।
इस दौरान पीएम मोदी यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की,ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक,फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों,अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन,जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा,वैटिकन सिटी के प्रमुख पोप फ्रांसिस समेत दुनिया के कई नेताओं से मिलते हुए दिखाई दिए।
इस वीडियो में पीएम मोदी के साथ जॉर्जिया मेलोनी के सेल्फी लेते हुए की एक झलक भी है।
Hi friends, from #Melodi pic.twitter.com/OslCnWlB86
— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) June 15, 2024
पीएम मोदी ने वीडियो शेयर करने से पहले शनिवार सुबह एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से लिखा,अपुलिया में जी-7 शिखर सम्मेलन बेहद उपयोगी रहा। विश्व के विभिन्न नेताओं से अलग-अलग विषयों पर बातचीत हुई। हमलोगों का लक्ष्य वैश्विक समुदाय के लाभ के लिए एक जुट होकर प्रभावशाली समाधान तैयार करना है। ताकि भावी पीढ़ियों के लिए बेहतर दुनिया का निर्माण किया जा सके।
जी-7 में अमेरिका,ब्रिटेन,जापान,फ्रांस,कनाडा,जर्मनी और इटली शामिल हैं। हर साल ये देश एक सम्मेलन का आयोजन करता है,जिसमें दुनिया के महत्वपूर्ण मुद्दों पर वे चर्चा करते हैं। पिछली बार जापान में जी-7 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया था। भारत इस सम्मेलन में अब तक 11 बार शामिल हो चुका है। सबसे पहले 2003 में इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस ने प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को निमंत्रण दिया था। 2019 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार इस सम्मेलन की बैठक में शामिल हो रहे हैं।
