पीएम मोदी

पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने पुलिसकर्मियों के अथक समर्पण की प्रशंसा की

नई दिल्ली,21 अक्टूबर (युआईटीवी)- पुलिस स्मृति दिवस के मौके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलिसकर्मियों के अथक समर्पण की प्रशंसा की। पीएम मोदी ने पुलिसकर्मियों को मजबूत स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी जिस अटूट प्रतिबद्धता और वीरता से देश की सेवा करते हैं,वह कबीले तारीफ़ है। हमारे देश के पुलिसकर्मी वीरता की सच्ची भावना का प्रतीक है।

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था) के माध्यम से अपनी श्रद्धांजलि पुलिस बल को अर्पित की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि हम अपने पुलिसकर्मियों के अथक समर्पण और त्याग की प्रशंसा करते हैं। वे चुनौतीपूर्ण और विकट परिस्थितियों में नागरिकों का सहयोग तथा मार्गदर्शन करते हैं। उन्होंने मजबूत स्तंभ बन कर नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की है। पुलिसकर्मियों की सेवा करने की ये भावना,उन्हें वीरता का प्रतीक बनाती है। मेरी ओर से उन तमाम पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि,जिन्होंने सेवा करने में अपना जीवन बलिदान कर दिया।

पुलिस स्मृति दिवस पूरे देश में 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस शहीदों को श्रद्धांजलि देने हेतु राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर मुख्य समारोह आयोजित किए जाते हैं। यहाँ पुलिस शहीदों को याद किया जाता है और उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है। परंपरागत रूप से केंद्रीय गृह मंत्री इस समारोह की अध्यक्षता करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *