प्रशांत किशोर पंजाब के मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार नामित

चंडीगढ़, 1 मार्च (युआईटीवी/आईएएनएस)| पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को रणनीतिकार प्रशांत किशोर को 2022 में कांग्रेस के चुनाव अभियान को आकार देने के लिए अपना प्रधान सलाहकार नियुक्त किया। किशोर ने 2017 के विधानसभा चुनाव में राज्य में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने कहा कि किशोर ने उनके अनुरोध पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

अमरिंदर ने कहा कि किशोर ने यहां आकर मदद करने में अपनी खुशी जाहिर की है। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट थी कि रणनीतिकार ने राज्य में कांग्रेस के कैंपेन को संभालने से इनकार कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की, जिन्होंने उन पर (किशोर को काम पर रखने का) फैसला छोड़ दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *