प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक की जीत के लिए कांग्रेस को दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक की जीत के लिए कांग्रेस को दी बधाई

नई दिल्ली, 13 मई (युआईटीवी/आईएएनएस)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक विधान सभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस को बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने विधान सभा चुनाव में कठिन परिश्रम करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए यह भी कहा है कि आने वाले समय में भाजपा और अधिक जोश के साथ कर्नाटक की सेवा करेगी।

कांग्रेस को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, कर्नाटक विधान सभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस पार्टी को बधाई। लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मेरी शुभकामनाएं।

चुनाव में समर्थन करने वाले लोगों को धन्यवाद कहते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने अगले ट्वीट में कहा, मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने कर्नाटक चुनाव में हमारा समर्थन किया है। मैं भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना करता हूं। हम आने वाले समय में और भी अधिक जोश के साथ कर्नाटक की सेवा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *