प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आह्वान किया

नई दिल्ली,30 नवंबर (युआईटीवी)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आह्वान किया है। जो पहली बार मतदान कर रहे हैं,प्रधानमंत्री ने उनसे विशेषकर कहा कि अपने मताधिकार का प्रयोग कर रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गुरुवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलुगु और अंग्रेजी भाषा में दो अलग-अलग पोस्ट शेयर कर कहा कि, ” तेलंगाना के भाइयों और बहनों आप सभी अधिक-से-अधिक संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र के इस त्योहार को मजबूती प्रदान करें। मैं खासकर उन युवाओं और मतदाताओं से आग्रह करता हूँ जो पहली बार मतदान करने वाले हैं,मैं आप सभी से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह करता हूँ ।”

आज तेलंगाना राज्य में मतदान शुरू हो चुका है। सभी 119 विधान सभा सीटों के लिए आज मतदान किए जाएँगे। जहाँ एक ओर राज्य की सत्ता में तीसरी बार आने का प्रयास राज्य के मुख्यमंत्री केसीआर कर रहे हैं तो वहीं भाजपा और कांग्रेस को उम्मीद है कि उनके दलों को मतदाताओं से समर्थन मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *