प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखेंगे

वाराणसी,15 सितंबर (युआईटीवी)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर 2023 को वाराणसी में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखेंगे। वाराणसी के गांजरी इलाके में इस क्रिकेट स्टेडियम की बनाए जाने की शुरुआत की जाएगी। बताया जा रहा है कि इस क्रिकेट स्टेडियम की लागत मूल्य 450 करोड़ रुपये है। इस स्टेडियम में 30,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है और यहाँ अत्याधुनिक सुविधाएँ भी उपलब्ध होंगी। शिलान्यास समारोह में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड,उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के सक्रिय भागीदार और कई स्टार क्रिकेटरों के सम्मिलित होने की भी संभावना जताई जा रही है। यह समारोह भव्य व शानदार तरीके से मनाया जाने वाला है।

मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि, ” वाराणसी के गांजरी में प्रस्तावित प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियाँ शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखेंगे। जिसके लिए भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा इस समारोह में बीसीसीआई पदाधिकारियों के अलावा कई क्रिकेटर भी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि इस समारोह में काशी संसद सांस्कृतिक महोत्सव के सर्वश्रेष्ठ कलाकार शिलान्यास समारोह में प्रदर्शन करेंगे। जो भी कलाकार जीतेंगे उन्हें पुरस्कार भी दिया जाएगा। इस आयोजन में उन खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया जाएगा जो वाराणसी और आसपास के जिलों से संबंधित हैं।

इस प्रस्तावित स्टेडियम की ड्राइंग और डिजाइन को लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने लगभग अंतिम रूप दे दिया है।अंतिम अनुमोदन यूपीसीए करेगी । यूपीसीए के अंतिम अनुमोदन के बाद वन,भूजल और अन्य विभागों से नो ऑब्जेक्शन प्रमाण पत्र माँगे जाएँगे।जिसके बाद स्टेडियम बनाने का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा। इस परियोजना का विवरण और एक 3D मॉडल की तैयारी के जल्द ही पूरी होने की उम्मीद है। जिसके बाद भूमि को समतल करने और चारदीवारी के निर्माण का काम एलएंडटी शुरू करेगी ।

इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण पर राज्य सरकार ने 120 करोड़ रुपए खर्च किया है। 450 करोड़ रुपए की लागत वाले स्टेडियम में रुपए 120 करोड़ रुपए भूमि अधिग्रहण पर लग गए हैं और बताया जा रहा है कि स्टेडियम बनाने पर 330 करोड़ रुपए खर्च किए जाएँगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *