छत्तीसगढ़ में निजी निवेशकों को होटल-रिसॉर्ट लीज पर देने की प्रक्रिया जारी

रायपुर, 18 अक्टूबर (युआईटीवी/आईएएनएस)- छत्तीसगढ़ में पर्यटन के विस्तार के साथ पर्यटकों को खास सुविधाएं मुहैया कराने के मकसद से टूरिज्म बोर्ड द्वारा अपने 22 मोटल एवं रिसॉर्ट के संचालन के लिए लीज पर दिया जा रहा है। इसके लिए लीज पर देने की प्रक्रिया जारी है। आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी में बताया गया है कि टूरिज्म बोर्ड द्वारा अपने 22 मोटल एवं रिसॉर्ट के संचालन के लिए लीज पर दिए जाने की कार्यवाही की जा रही है। इन मोटल व रिसॉर्ट को तीस-तीस वर्षो के लिए लीज पर दिए जाने का प्रावधान रखा गया है। इसके लिए छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों के निजी निवेशक 21 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।

गौरतलब है कि पर्यटकों को व्यवसायिक ²ष्टिकोण से अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से निजी निवेशकों से संचालन के लिए लीज में दिए जाने का निर्णय लिया गया है, ताकि प्रदेश में पर्यटन विकास की दिशा को सक्षम गति प्राप्त हो सके।

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अधिकारियो ने बताया कि निजी निवेशको द्वारा मितान मोटल चढ़ीरमा (सरगुजा) के लिए एक मुश्त लीज प्रीमियम राशि 15,07,777 रूपए, मितान मोटल, कोडातराई (रायगढ़) के लिए एक मुश्त लीजा प्रीमियम राशि 25,66,899 रूपए, मितान मोटल कुलीपोटा (जांजगीर-चांपा) के लिए एक मुश्त लीज प्रीमियम राशि 19,24,111 रूपए एवं मितान मोटल सरगांव (बिलासपुर) के लिए एक मुश्त लीज प्रीमियम राशि 42,11,121 रूपए पर 35 प्रतिशत वार्षिक किराया प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। शीघ्र ही इन चार मोटल का संचालन प्रारंभ हो जाएगा, जिससे देश-विदेश के पर्यटकों को मूलभूत सुविधाएं प्राप्त होगी और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होगें।

अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की 10 संचालित एवं 12 असंचालित कुल 22 इकाईयों को लीज पर दिया जाना है, उनके लिए निविदाएं आमंत्रित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *