जम्मू-कश्मीर में बारिश, आंधी की संभावना

श्रीनगर, 19 अप्रैल (युआईटीवी/आईएएनएस)| मौसम विभाग ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश या आंधी आने का अनुमान जताया है। केंद्र शासित प्रदेश में मंगलवार को कुछ ऐसा ही मौसम रहा।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में व्यापक रूप से हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

इस बीच, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री, पहलगाम में 5.4 और गुलमर्ग में 2 डिग्री सेल्यिस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

लद्दाख क्षेत्र में, कारगिल में 3.3 डिग्री और लेह में 1.6 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया।

जम्मू में न्यूनतम तापमान 17.4, कटरा में 16, बटोटे में 10.1, बनिहाल में 10.2 और भद्रवाह में 11.9 डिग्री सेल्यिस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *