जे.पी. नड्डा

राजस्थान कोर कमेटी की बैठक में नड्डा के आवास पर अमित शाह भी पहुँचे

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (युआईटीवी)- राजस्थान कोर कमेटी की बैठक आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के आवास पर आयोजित की गई,इस बैठक में सम्मिलित होने के लिए जेपी नड्डा के आवास पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पहुँच गए। राजस्थान भाजपा कोर कमेटी के नेताओं की बैठक का मुख्य उद्देश्य राजस्थान विधान सभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट पर विचार करना है ।

इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा तो शामिल हो ही रहे हैं,इनके अलावा इस बैठक में प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया, राजस्थान चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी,राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी,राजस्थान प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, कुलदीप बिश्नोई, राजेंद्र राठौड़,गजेंद्र सिंह शेखावत,नितिन पटेल,कैलाश चौधरी, सतीश पुनिया इत्यादि समेत अन्य सभी महत्वपूर्ण नेता मौजूद हैं,जो राजस्थान भाजपा कोर कमेटी में शामिल हैं।

जहाँ एक ओर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को तेलंगाना कोर कमेटी के नेताओं के साथ तेलंगाना की लिस्ट पर मैराथन बैठक कर रहे थे,तो वहीं दूसरी ओर एक मैराथन बैठक देर रात तक राजस्थान चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के घर पर भी हुई। इस मैराथन बैठक में उम्मीदवारों की एक सूचि तैयार की गई है।आज की इस राजस्थान कोर कमेटी की बैठक में उन सभी सूचीबद्ध उम्मीदवारों पर नेताओं के साथ अमित शाह और जेपी नड्डा विचार विमर्श करेंगे।

25 नवंबर को राजस्थान में विधान सभा का चुनाव होना है। जिसके लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की अभी तक सिर्फ एक ही सूचि जारी की है। 9 अक्टूबर को राजस्थान के लिए भाजपा ने अपनी पहली सूचि जारी की थी,जिसमें उन्होंने 41 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *