Minor girl rape case takes Love Jihad turn in K'taka.

नाबालिग के साथ रेप ने लिया ‘लव जिहाद’ का रूप

मांड्या (कर्नाटक), 23 नवंबर (युआईटीवी/आईएएनएस) कर्नाटक के मांड्या जिले में 13 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के मामले ने ‘लव जिहाद’ का रूप ले लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि 25 वर्षीय शादीशुदा यूनुस पाशा लड़की को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर कर रहा था। दुष्कर्म के बाद भी युवक ने नाबालिग को धर्म परिवर्तन कराने के लिए प्रताड़ित किया। पुलिस ने कहा कि उसने इस्लाम कबूल करने पर उससे शादी करने की पेशकश भी की।

आरोपी यूनुस पाशा ने नाबालिग से गुपचुप तरीके से दोस्ती की थी और उसके लिए एक एंड्रायड फोन खरीद लिया था। बाद में वह उससे इस बारे में बात करने लगा। चैटिंग जारी रहने पर उसने उसे कैमरे के सामने निर्वस्त्र होने के लिए मजबूर किया और उसकी नग्न तस्वीरें और वीडियो खींच लिए।

दोस्ती का फायदा उठाते हुए 11 नवंबर को जब वह अपनी दादी के साथ अकेली थी, तब यूनुस उसके घर में घुस गया।

फिर उसने उसके निजी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी और दादी को नींद की गोलियां देने के लिए मजबूर किया। दादी को नींद की गोलियां देने के बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *