रवीना ने 'पाइन कोन' के लिए ओनिर को कशिश रेनबो वॉरियर पुरस्कार से सम्मानित किया

रवीना ने ‘पाइन कोन’ के लिए ओनिर को कशिश रेनबो वॉरियर पुरस्कार से सम्मानित किया

मुंबई, 8 जून (युआईटीवी/आईएएनएस)- अभिनेत्री रवीना टंडन ने हाल ही में फिल्मकार ओनिर को उनकी फिल्म ‘पाइन कोन’ के लिए प्रतिष्ठित कशिश रेनबो वॉरियर पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्हें 14वें कशिश इंटरनेशनल क्वीर फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में यह पुरस्कार दिया गया। यह आयोजन विविधता, समावेश और सिनेमा की शक्ति को सेलिब्रेट करता है। फिल्म सामाजिक मानदंडों की सीमाओं से आगे जाते हुए समलैंगिक संबंधों की जटिलताओं को दर्शाती है, और एलजीबीटी प्लस समुदाय के अनुभवों पर प्रकाश डालती है।

प्राइड मंथ और समलैंगिक विवाह को लेकर जारी हालिया बहस के कारण ओनीर के लिए कशिश रेनबो पुरस्कार का विशेष महत्व रखता है।

ओनिर ने कहा, यह पुरस्कार अविश्वसनीय रूप से विशेष है, न केवल इसलिए कि यह प्राइड मंथ है, बल्कि इसलिए भी है क्योंकि यह कशिश है, और यह विशेष है कि प्यार का यह पुरस्कार मेरे शहर .. मुंबई में होता है। मैं इस पुरस्कार के लिए कशिश फिल्म फेस्टिवल और श्रीधर को धन्यवाद देता हूं।

ओनिर ने रवीना टंडन के प्रति भी हार्दिक आभार व्यक्त किया जो पिछले 23 वर्षों से उनकी दोस्त और समर्थक रही हैं।

उन्होंने कहा, मैं अपनी दोस्त रवीना से यह पुरस्कार पाकर खुश हूं, जो आजीवन सहयोगी हैं। और मुझे खुशी है कि आज दर्शकों में मेरे दोस्त, मेरे सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम, मेरे निखिल और मेरे बिजनेस पार्टनर संजय सूरी मौजूद हैं।

उन्होंने कहा, मेरे लिए यह पुरस्कार दुनिया भर के उन सभी देशों के लिए है जहां हमें अब भी अपराधी करार दिया जाता है, हमारी हत्या की जाती है और हमें अपनानित किया जाता है। यह उन्हें यह बताने के लिए है कि हम जीतेंगे और हम आपके बारे में सोचने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *