सूरत ,11 दिसंबर (युआईटीवी)- रोहित शर्मा के बाद मुंबई इंडियंस आईपीएल टीम का नेतृत्व हार्दिक पांड्या के करने की संभावना है। बताया जा रहा है कि रोहित शर्मा के युग के बाद मुंबई इंडियंस आईपीएल टीम की कप्तान की जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या संभाल सकते हैं।
गुजरात टाइटन्स के साथ हार्दिक पांड्या ने दो साल खेला और इस साल के आईपीएल के लिए वे अपने पुराने टीम मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए हैं। जिससे वे काफी खुश हैं।
हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटन्स (जीटी) के साथ बतौर कप्तान दो साल खेले। उन्होंने दोनों साल शानदार प्रदर्शन भी किया। जहाँ एक सत्र में वो चैंपियन भी बने और दूसरे सत्र में उपविजेता रहे।
हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटन्स (जीटी) से पहले मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए थे। जहाँ उन्होंने चार आईपीएल खिताब 2015, 2017, 2019 और 2020 जीत चुके हैं।
हार्दिक पांड्या की कप्तानी के बारे में श्रीलंका के पूर्व गेंदबाज दिलहारा फर्नांडो ने कहा कि हार्दिक पांड्या के पास टीम का नेतृत्व करने का गुण है। इसलिए उन्हें मुंबई इंडियंस की कप्तानी करनी चाहिए। दिलहारा फर्नांडो मुंबई इंडियंस आईपीएल फ्रेंचाइजी का हिस्सा 2008 से 2011 के बीच रह चुके हैं।
दिलहारा फर्नांडो ने हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस (एमआई ) में वापसी पर कहा कि, ” हार्दिक में नेतृत्व के गुण है। एमआई में हार्दिक का वापस आना एक अच्छा विकल्प है। मुझे लगता है कि रोहित शर्मा के बाद हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की कप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे।”
आगे उन्होंने कहा कि, ” हम हमेशा बहुत प्रतिस्पर्धी रहे हैं। हम गंभीरता से हर खेल को लेते हैं और अगर बात ड्रेसिंग रूम की हो तो वहाँ का माहौल शानदार था। क्योंकि ड्रेसिंग रूम में युवाओं के साथ वरिष्ठ खिलाड़ी अपना अनुभव साझा करते थे। यह अनुभव वास्तव में मेरे लिए अच्छा था। ”
हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस (एमआई ) से 2015 में जुड़े थे। जहाँ उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन ने ही उन्हें भारतीय राष्ट्रीय टीम में 2016 में जगह दिलाई। 2015 से 2021 तक उन्होंने मुंबई इंडियंस में अपनी बेहतर क्षमता का प्रदर्शन किया। मुंबई इंडियंस की आईपीएल जीत में हार्दिक पांड्या का बेहतरीन प्रदर्शन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
मुंबई इंडियंस आईपीएल फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह चुके वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ ने कहा कि हार्दिक पांड्या का आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए हैं। जिससे आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस की स्थिति पहले की तुलना में “थोड़ी” मजबूत हो गई है।
दुबई में 19 दिसंबर को आईपीएल 2024 की नीलामी होने वाली है।
मुंबई इंडियंस के रिटेन खिलाड़ी: रोहित शर्मा,सूर्यकुमार यादव,जसप्रीत बुमराह, टिम डेविड,जेसन बेहरेनडॉर्फ, ईशान किशन, रोमारियो शेफर्ड (टी),अर्जुन तेंदुलकर, हार्दिक पांड्या,डेवाल्ड ब्रेविस,पीयूष चावला, तिलक वर्मा, आकाश मधवाल, शम्स मुलानी, कुमार कार्तिकेय सिंह, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा।