रोहित शर्मा

विश्व कप में सचिन का महारिकॉर्ड रोहित शर्मा ने तोड़ा,मास्टर ब्लास्टर ने दिया प्रतिक्रिया,कहा 14 अक्टूबर के लिए है तैयार

नई दिल्ली,12 अक्टूबर(युआईटीवी)- विश्व कप का 9वां मुकाबला भारत और अफगानिस्तान के मध्य खेला गया। भारत ने इस मैच में आसानी से जीत हासिल की। भारत ने इस मैच में 8 विकेट से अफगानिस्तान को मात दी।

इस मुकाबले में रोहित शर्मा काफी सुर्ख़ियों में रहे। उन्होंने इस मैच में 84 गेंदों में 16 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 131 रन बनाए। इस मैच में रोहित शर्मा ने कई सारे रिकॉर्ड तोड़े। रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे पहले विश्व कप में 1000 रन बनाने के मामले में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा। इसके अलावा वह एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय विश्व कप में सबसे अधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए।

सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड जब रोहित शर्मा ने तोड़ा,तब इस पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

मैच खत्म होने के कुछ घंटे बाद अपने ट्विटर अकाउंट से सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करते हुए लिखा,” भारत और अफगानिस्तान के मध्य खेले गए मैच में रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्हें बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों छोर से समर्थन मिला। अलग-अलग खिलाड़ियों ने दोनों मैच में अपना-अपना योगदान दिया। जिससे 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के लिए चीजें अच्छी तरह से तैयार हो गई है। “

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *