अखिलेश यादव

सैफई में मुलायम सिंह यादव की स्मृति में 8.3 एकड़ में बनेगा भव्‍य स्‍मारक

लखनऊ,1 नवंबर (युआईटीवी)- सपा मुखिया अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की भव्य स्मारक पैतृक स्थान सैफई में 8.3 एकड़ जमीन में बनाने की घोषणा की।

सपा मुख्यालय में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने घोषणा की कि मुलायम सिंह यादव की याद में उनकी भव्‍य स्‍मारक बनाई जाएगी,जिसमें उनकी कांस्य प्रतिमा लगाई जाएगी और उनके सरलता और राजनीतिक जीवन को दर्शाया जाएगा।

मुलायम सिंह यादव की जयंती 22 नवंबर को है और उसी दिन स्मारक का शिलान्यास किया जाएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव को अपने पैतृक स्थान सैफई से बहुत लगाव था। जीवन भर नेताजी मिट्टी से जुड़े रहे। उन्होंने शुरुआत गाँव से किया और आगे चलकर देश की राजनीति में अपना नाम बनाया।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि स्मारक को 2027 से पहले बनाने का प्रयास किया जाएगा। देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल और समाजवादी नेता आचार्य नरेंद्र देव की जयंती पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव,महासचिव शिवपाल सिंह यादव, वरिष्ठ नेता उदय प्रताप सिंह समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने स्मारक निर्माण की घोषणा की।

पत्रकारों को उदय प्रताप सिंह ने बताया कि नेताजी मुलायम सिंह यादव की स्मृति में उनके पैतृक स्थान सैफई में 8.3 एकड़ जमीन एक भव्‍य स्‍मारक बनाया जाएगा। इसमें एक भव्य पार्क भी 4.5 एकड़ जमीन में बनाया जाएगा। इस पार्क में जन सुविधाओं के प्रबंधन की योजना है। लोक कलाओं की झलक और गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए इस स्मारक का निर्माण किया जाएगा। नेताजी मुलायम सिंह यादव की एक भव्य कांस्य प्रतिमा सभागार में स्थापित की जाएगी। यह सभागार बीच में होगा।

आगे उन्होंने नेताजी मुलायम सिंह यादव की बारे में बताते हुए कहा कि वे सबसे अधिक लोक सभ्यता,लोक आचरण,लोक भाषा और लोक कला पर ध्यान देते थे। ये स्मारक उनके इसी विचार को यथार्थ रूप देने के उद्देश्य से बनाया जा रहा है। आर्ट गैलरी भी इस स्मारक में बनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *