मुंबई,10 अक्टूबर (युआईटीवी)- सलमान खान फिल्मस द्वारा प्रोड्यूस फिल्म “फर्रे” से सलमान खान की भांजी अलिजेह अग्निहोत्री डेब्यू कर रही है। अलिजेह पूर्व अभिनेता अतुल अग्निहोत्री और अलवीरा अग्निहोत्री की बेटी है। अलवीरा अग्निहोत्री सलमान की बहन है। हाल ही में बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने कुछ तस्वीरें अपनी भांजी अलीजेह अग्निहोत्री के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
सलमान खान ने अपने फेमस ब्रैंड ‘बीइंग ह्यूमन ‘ में अपनी भांजी अलीजेह को सम्मिलित किया है। हाल ही में इस ब्रैंड के लिए फोटोशूट किया गया। जिसमें सलमान खान और अलीजेह अग्निहोत्री ट्विनिंग करते नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में सलमान खान और अलीजेह अग्निहोत्री दोनों डेनिम जैकेट और जींस पहने हुए नजर आ रहे हैं। जहाँ अलीजेह ने हलके नीले रंग की डेनिम जैकेट और जींस पहनी हैं,तो सलमान खान गहरे नीले रंग की डेनिम जैकेट और जींस पहने हुए हैं। इस तस्वीर में सलमान को अलीजेह ने पीछे की ओर से पकड़ा हुआ है और फोटो के ऊपर लिखा है- “से हेलो टू माय” और साथ ही एक लव वाला इमोजी भी इस्तेमाल किया है।
Genes mein hai love & care… we’re just being us.
Alizeh Agnihotri in the all-new women’s collection! @bebeinghuman #BeingHumanClothing #DesignedForLife pic.twitter.com/1LsRjGpBbX
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) October 9, 2023
दूसरी तस्वीर में मामा- भांजी ने एक दूसरे को लुक देते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में सलमान ने ब्लैक टी-शर्ट, पैंट और मैचिंग विंटर जैकेट पहना हुआ है,तो अलीजेह पूरी तरह से ब्लैक ड्रेस और जैकेट पहनी हुई है और इस तस्वीर पर कैप्शन देते हुए लिखा “डिजाइन फॉर लव”। सलमान ने अपनी भांजी अलीजेह अग्निहोत्री के साथ दो तस्वीरें साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा, ”जीन्स में है लव एंड केयर, हम सिर्फ हम हैं…महिलाओं के बिल्कुल नए कलेक्शन में अलीजेह अग्निहोत्री।”
सलमान खान फिल्मस द्वारा प्रोड्यूस फिल्म “फर्रे” जिससे अलिजेह अग्निहोत्री डेब्यू कर रही हैं,का टीजर लॉन्च हो चुका है। इस फिल्म से सलमान खान अपनी भांजी अलिजेह अग्निहोत्री को लॉन्च कर रहे हैं। फिल्म “फर्रे” एक थ्रिलर पर आधारित फिल्म है। ये फिल्म 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
सलमान खान अपनी फिल्म ‘टाइगर 3’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म ‘टाइगर 3’ मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित अपकमिंग भारतीय हिंदी भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है। जिसे यशराज फिल्म्स के तहत आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित किया गया है। इस फिल्म में सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में नजर आएँगे।
21 अप्रैल 2023 को फिल्म ‘टाइगर 3’ रिलीज़ होने वाली थी,लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया और अब यह फिल्म दिवाली के मौके पर नवंबर 2023 में रिलीज़ होगी।
