क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ मुंबई के रेस्टोरेंट में डिनर करती नजर आईं सारा अली खान

मुंबई, 30 अगस्त (युआईटीवी/आईएएनएस)- अभिनेत्री सारा अली खान को युवा क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ मुंबई के एक रेस्तरां में डिनर डेट पर जाते हुए देखा गया है। सारा अली खान और शुभमन की साथ में खाना खाते हुए एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

पहले ऐसी अफवाहें थीं कि शुभमन भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को डेट कर रहे हैं।

सारा अली खान अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह की बड़ी बेटी हैं। उनकी पहले कार्तिक आर्यन को डेट करने की अफवाह थी, जिसके साथ वह फिल्म ‘लव आजकल 2’ में नजर आई थी। शुभमन गिल भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं और उन्होंने फरवरी 2017 में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरूआत की थी।

अभिनय के मोर्चे पर, सारा, जिन्हें आखिरी बार ‘अतरंगी रे’ में पर्दे पर देखा गया था, अगली बार विक्रांत मैसी के साथ ‘गैसलीघित’ में दिखाई देंगी। उनके पास विक्की कौशल के साथ लक्ष्मण उटेकर का अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *