पीछे की सीटों के लिए भी सीट बेल्ट अलर्ट की जरूरत : गडकरी

बेंगलुरू, 10 सितम्बर (युआईटीवी/आईएएनएस)- केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने चार पहिया वाहनों में यात्रा करते समय सीटबेल्ट पहनने और यात्री की सुरक्षा पर जोर दिया। रविवार को मुंबई के पास एक सड़क दुर्घटना में मारे गए उद्योगपति साइरस मिस्त्री की दुखद मौत का जिक्र करते हुए, गडकरी ने कहा, “मैंने इस संबंध में कानूनी प्रावधान किए हैं।”

रविवार को महाराष्ट्र के पालघर जिले में मिस्त्री, टाटा संस के पूर्व चेयरमैन, पिछली सीट पर बैठे थे और सीटबेल्ट नहीं पहने हुए थे, जब उनकी तेज रफ्तार मर्सिडीज डिवाइडर से टकरा गई।

गडकरी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पीछे की सीटों के लिए ड्राइवर की सीट की तरह ही सीट बेल्ट अलार्म सिस्टम लगाने का प्रावधान किया जा रहा है।

गडकरी ने कहा, “बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने साइरस मिस्त्री की मौत की पृष्ठभूमि में एक अभियान शुरू करने के लिए मुझे लंदन से तीन बार फोन किया है।”

गडकरी ने कहा, “हालांकि कार की पिछली सीट पर बैठने वालों के लिए सीटबेल्ट पहनना अनिवार्य है, लेकिन इसका पालन नहीं किया जाता है। अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और कई क्रिकेटरों ने इसके लिए मुफ्त में प्रचार करने पर सहमति जताई है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *