दूसरी बार मां बनेंगी अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स

दूसरी बार मां बनेंगी अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स

मुंबई, 29 अप्रैल (युआईटीवी/आईएएनएस)- बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बेबी बंब के साथ फोटो शेयर की। गैब्रिएला ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर की घोषणा की। सामने आई तस्वीरों में गैब्रिएला फ्लोर स्वीपिंग गाउन में नजर आ रही हैं।

गैब्रिएला ने इसे कैप्शन दिया: रियलिटी या एआई?

होने वाले पिता अर्जुन रामपाल ने रेड हार्ट वाला इमोजी पोस्ट किया।

अर्जुन और गैब्रिएला ने 2018 में डेटिंग शुरू की। 2019 में, इस कपल ने अपने बेटे एरिक रामपाल का स्वागत किया।

वर्क फ्रंट की बात करें तो, अर्जुन वर्तमान में विद्युत जामवाल अभिनीत ‘कै्रक- जीतेगा तो जिएगा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *