मुंबई,20 नवंबर (युआईटीवी)- सुपरस्टार शाहरुख खान ने देश को गौरवान्वित करने के लिए भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों को धन्यवाद देते हुए,एक शानदार नोट के माध्यम से सन्देश दिया है और कहा कि आपने मैच में शानदार जज्बा दिखाया।
विश्व कप फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद टीम इंडिया को सुपरस्टार शाहरुख खान एक शानदार नोट लिख कर सन्देश देते हुए कहा कि आपने मैच में शानदार जज्बा दिखाया।
19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के मध्य फाइनल मैच खेला गया। जिसमें भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हरा कर विश्व कप के खिताब पर छठी बार अपना कब्ज़ा जमाया ।
शाहरुख खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि, ” इस पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने जिस तरह से प्रदर्शन किया,वह सम्मान की बात है। उन्होंने इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार भावना और दृढ़ता दिखाई है।”
यह एक खेल है और हार-जीत तो खेल का एक हिस्सा है,जो लगा रहता है। लेकिन टीम इंडिया को क्रिकेट में हमें इतना गौरवान्वित करने के लिए धन्यवाद। पूरे भारत में आप बहुत खुशी लाते हैं। आप एक गौरवान्वित राष्ट्र बनाते हैं। आपको प्यार और सम्मान।
क्रिकेट विश्व कप 2023 का फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। इस मैच के दौरान कई बॉलीवुड सितारों को देखा गया। जब डेविड वार्नर को सिर्फ 7 रन पर मोहम्मद शमी ने आउट कर,पहला विकेट लिया तो शाहरुख को खुशी मनाते और गर्व से चिल्लाते हुए देखा गया।
जब मिशेल मार्श को जसप्रीत बुमराह ने आउट कर दूसरा विकेट लिया तो शाहरुख खान को अपनी बेटी सुहाना को हाई-फाइव देते देखा गया।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के मध्य खेले गए फाइनल मैच के दौरान शाहरुख के अलावा रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, आशा भोसले, प्रकाश पादुकोण,गौरी खान,मधुर भंडारकर,आयुष्मान खुराना, शनाया कपूर,सिद्धार्थ मल्होत्रा,कियारा अडवाणी इत्यादि मौजूद थे।
