शिल्पा शेट्टी (तस्वीर क्रेडिट theshilpashetty "इंस्टा")

शिल्पा शेट्टी के बॉलीवुड में 30 साल हुए पूरे, कहा- ‘ हम आज ट्रोल होने की हद तक पहुँच गए हैं’

मुंबई, 28 दिसंबर (युआईटीवी)- बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का शोबिज इंडस्ट्री में 30 साल पूरे हो गए। उन्होंने बॉलीवुड में अपने 30 साल पूरे होने पर कहा कि जब मैंने अपने करियर की शुरूआत इंडस्ट्री में किया था,तब दर्शक अलग थे। आज के दर्शक किस हद तक अभिनेताओं को ट्रोल कर देते हैं।

1993 में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली फिल्म ‘बाजीगर’ थी। उन्होंने शाहरुख खान और काजोल के साथ फिल्म ‘बाजीगर’ में काम किया था। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने प्रभावशाली अभिनय और विविध भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं। मनोरंजन उद्योग में अभिनेत्री ने शानदार तीन दशक पूरे कर लिए हैं।

अभिनेत्री ने इंडस्ट्री में बने रहने के लिए कई तरह के चुनौतियों का सामना किया है। आज के डिजिटल युग में उभरते दर्शकों और उन्हें ‘खुश’ करने की निरंतर आवश्यकताओं को उन्होंने स्वीकार करते हुए कहा कि, ” मैंने जब इस इंडस्ट्री अपने करियर की शुरूआत की थी,तब दर्शक अलग थे। आज हम ट्रोल होने की हद तक पहुँच गए हैं।”

शिल्पा ने अपने फ़िल्मी करियर को याद किया,चाहे वह उनकी छोटी भूमिका वाली फिल्म हो या उनकी मुख्यधारा की नायिका बनने वाली फिल्म ‘धड़कन’ (2002) हो।

वह लोकप्रियता के शिखर पर फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, 1994 के ‘चुरा के दिल मेरा’ और फिल्म ‘शूल’, 1999 के ‘मैं आई हूँ यूपी बिहार लूटने’ जैसे प्रतिष्ठित गानों से पहुँच गई। उसके बाद उनकी लोकप्रियता बढ़ती गई। उनकी लोकप्रियता फिल्म ‘फिर मिलेंगे’,’लाइफ… इन ए मेट्रो’ इत्यादि से बढ़ी। 2007 में ब्रिटिश रियलिटी शो बिग ब्रदर सीजन 5 की विजेता का ताज बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को पहनाया गया था। जिससे वह बहुत प्रसिद्ध हुई थी।

फिल्म उद्योग में अपने उल्लेखनीय यात्रा को शिल्पा ने स्वीकार किया है और कहा कि, “ये मेरे अब तक के करियर में प्रमुख मील के पत्थर रहे हैं।”

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपनी नवीनतम रिलीज कॉमेडी ड्रामा ‘सुखी’ के बारे में भी बताया और कहा कि, ” हम बहुत सारी फिल्में बनाते हैं,अपने भूमिकाओं के वजह से दर्शकों का प्यार पाते हैं, फैन-फॉलोइंग बढ़ते हैं। लेकिन कॉमेडी ड्रामा ‘सुखी’ के लिए जिस प्रकार की सराहना मुझे मिली है,वह इतने वर्षों में मिली सराहना से कुछ अलग ही है।”

देश में बढ़िया डाइनिंग रेस्तरां की सीरीज में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपनी जगह बनाई है। साथ ही आतिथ्य उद्योग में भी उन्होंने अपने लिए एक जगह बनाई है।

रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित पुलिस ड्रामा शो ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी नजर आने वाली हैं। ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय मुख्य भूमिका में हैं।

रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित पुलिस ड्रामा शो ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ के अलावा अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कन्नड़ एक्शन फिल्म ‘केडी – द डेविल’ में भी नजर आएँगी। इस फिल्म का निर्देशन प्रेम ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में ध्रुव सरजा, वी. रविचंद्रन, रेशमा नानैया,शिल्पा शेट्टी,जिशु सेनगुप्ता और संजय दत्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *