जीत के बाद भावुक शिवकुमार बोले, बीजेपी में शामिल होने के बजाय जेल जाना चुना

जीत के बाद भावुक शिवकुमार बोले, बीजेपी में शामिल होने के बजाय जेल जाना चुना

बेंगलुरु, 13 मई (युआईटीवी/आईएएनएस)- कांग्रेस के कर्नाटक अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार कनकपुरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के आर अशोक को 76,408 वोटों से हराकर भावुक हो गए। पत्रकारों को संबोधित करते हुए, शिवकुमार ने कहा कि बीजेपी ने एक साजिश रची थी और मुझे जेल जाने या बीजेपी में शामिल होने का विकल्प दिया था। मैंने जेल जाने का विकल्प चुना। सोनिया गांधी ने मुझसे तिहाड़ जेल में मुलाकात की, उन्होंने मुझ पर इतना विश्वास किया। शिवकुमार अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके और बोलते-बोलते रोने लगे। उन्होंने कहा, मैंने वादा किया था। मैंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से राज्य में जीत हासिल करने का अपना वादा निभाया है।

शिवकुमार ने कर्नाटक के मतदाताओं को कांग्रेस को बहुमत देने के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, यह जीत पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के प्रयासों के कारण संभव हो पाई है। यह सफलता किसी एक व्यक्ति से नहीं मिली है। मैं विपक्ष के नेता सिद्धारमैया और अन्य को बधाई देता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *