(तस्वीर क्रेडिट करण जौहर इंस्टाग्राम)

8 दिसंबर को रिलीज होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत ‘योद्धा’

मुंबई,3 अक्टूबर(युआईटीवी)- 8 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत ‘योद्धा’ । 15 दिसंबर को रिलीज़ होनेवाली अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ अब 8 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बताया जा रहा है,कि अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की आगामी फिल्म ‘योद्धा’ को निर्धारित रिलीज डेट से एक सप्ताह पहले रिलीज़ करने की घोषणा की गई है।

इंस्टाग्राम स्‍टोरी पर अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म निर्माता करण जौहर की एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि ” फिल्म ‘योद्धा’ को सिनेमाघरों में हम 8 दिसंबर को उतारने के लिए तैयार हैं।”

वहीं इंस्टाग्राम पर फिल्म निर्माता करण जौहर ने लिखा कि ” सिनेमाघरों में हम 8 दिसंबर, 2023 को आने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ”

योद्धा एक आगामी हिंदी भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन निर्देशन सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा ने किया है। इसे करण जौहर द्वारा धर्मा प्रोडक्शंस के अंतर्गत निर्मित किया गया है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पटानी और राशि खन्ना मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

फिल्म योद्धा 8 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *