लंदन,5 जुलाई (युआईटीवी)- लेबर पार्टी के नेता सर कीर स्टार्मर ने ब्रिटेन के निवर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के हार स्वीकार करने के कुछ क्षण बाद मध्य लंदन में विजय भाषण दी। होलबोर्न और सेंट पैनक्रास के लिए संसद के सदस्य के रूप में पुनः चुने जाने के बाद सर कीर स्टार्मर ने अपने विजय भाषण में कहा कि अब समय आ गया है कि हम कुछ करें। स्टार्मर ने अपने समर्थकों के बीच कहा,”वास्तव में धन्यवाद…आपने हमारे देश को बदल दिया है। मतदाताओं से लेबर नेता ने वादा किया कि हर दिन मैं आपके लिए बोलूँगा,आपका साथ दूँगा,आपकी लड़ाई लड़ूँगा।
स्टार्मर ने समर्थकों के उत्साह को बढ़ाते हुए कहा कि इसके लिए आपने प्रचार किया,संघर्ष किया,मतदान किया और अब वह दिन आ गया है। अब बदलाव की शुरुआत होती है। हमने साढ़े चार साल पार्टी बदलने का काम किया। अब समय आ गया है कि हमारे देश की सेवा करने के लिए एक बदली हुई लेबर पार्टी तैयार है।
स्टार्मर ने कहा कि इस खबर को सुनकर हमारे देश के लोग आज जाग रहे होंगे और राहत का अनुभव कर रहे होंगे क्योंकि एक बोझ हटा लिया गया है। आखिरकार,इस महान राष्ट्र के कंधों पर जो बोझ था,उसे हटा दिया गया है।
इस जनादेश को 61 वर्षीय स्टार्मर ने जिम्मेदारी बताया और कहा कि ऐसे जनादेश अपने साथ जिम्मेदारियों को लेकर आता है। पहले तो देश आता है और उसके बाद पार्टी आता है। स्टार्मर ने विजयी भाषण में कहा,आज से हम अगले अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं- बदलाव के काम की शुरुआत करते हैं,राष्ट्रीय नवीनीकरण का मिशन और अपने देश के पुनर्निर्माण की शुरुआत करते हैं।
अपने भाषण में स्टार्मर ने राजनीति को एक इम्तेहान बताते हुए कहा कि आप जो भी हैं और जहाँ से भी हैं,यदि आप नियमों के हिसाब से चलते हैं,तो आपको देश सही अवसर जरूर देगा। आपने जो भी योगदान दिया है,हमें उसके लिए सम्मान देना होगा तथा उसे बरकरार भी रखना होगा। साथ ही हमें राजनीति को सार्वजनिक सेवा में लौटाना होगा और यह दिखाना होगा कि राजनीति से भलाई का काम भी किया जा सकता है। कोई गलती न करें,राजनीति की इस युग में सबसे बड़ी परीक्षा है – हमारे युग को परिभाषित करने वाली विश्वास की लड़ाई।
आगे उन्होंने कहा कि हम सार्वजनिक सेवा के लिए उपयुक्त हैं और हमने यह अभियान इतनी मेहनत से यही सब प्रदर्शित करने के लिए चलाया। आशा की पहली शर्त सेवा है,देश को एकजुट करने वाले बंधन का सम्मान करना है।
लेबर पार्टी के नेता ने आगे कहा कि हम स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि 14 वर्षों के पन्ने को पलटने के लिए ब्रिटिश के लोगों ने आज सुबह मतदान किया है,लेकिन यह दिखावा न करें कि कुछ भी इसमें अपरिहार्य था। राजनीति में कुछ भी पूर्व-निर्धारित नहीं होता है। यह चुनावी जीत कड़ी मेहनत और कड़ी लड़ाई से जीता गया है।
अपने भाषण में स्टार्मर ने वादा किया कि वह अपना काम बदली हुई सोच के साथ करेंगे। एक बदली हुई लेबर पार्टी के रूप में हम चले हैं और शासन भी हम एक बदली हुई लेबर पार्टी के रूप में करेंगे। स्विच को चलाने जितना आसान काम नहीं है किसी देश को बदलना। यह काम दृढ़ संकल्प,कड़ी मेहनत और धैर्य का काम है।

