योगी आदित्यनाथ

सोशल मीडिया साइट एक्स पर योगी आदित्यनाथ की बढ़ी लोकप्रियता,पीएम मोदी के बाद दूसरे नंबर पर

5 सितंबर (युआईटीवी)- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फ़ॉलोअर्स की संख्या सोशल मीडिया साइट एक्स पर पिछले 30 दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि पिछले एक महीने में मुख्यमंत्री योगी के फ़ॉलोअर्स में 2.67 लाख से भी ज्यादा की वृद्धि हुई है। सोशल मीडिया साइट एक्स द्वारा प्रस्तुत किए गए नवीनतम आँकड़ों के आधार पर यह विश्लेषण किया गया है।

सोशल मीडिया साइट एक्स द्वारा पिछले 30 दिनों में लोगों द्वारा सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले व्यक्तियों,फॉउण्डेशनों,संगठनों आदि सहित अपने सभी हैंडलों की सूची जारी की है। नवीनतम जारी सूची के अनुसार भारतीय राजनेताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,जिनके फ़ॉलोअर्स की संख्या 6.32 लाख है के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूसरे स्थान पर हैं। जिनके फ़ॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 26 मिलियन हो गई है।

अगर भारतीय राजनेताओं के फ़ॉलोअर्स की संख्या की बात की जाए तो योगी बहुत आगे हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले नंबर हैं,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूसरे नंबर और राहुल गाँधी तीसरे नंबर हैं।

नवीनतम सूची जो सोशल मीडिया साइट एक्स द्वारा जारी किया गया है ,उसके अनुसार समस्त भारतीयों व्यक्तियों,संस्थानों और राजनेताओं के फ़ॉलोअर्स की संख्या देखी जाए तो योगी आदित्यनाथ के नए फ़ॉलोअर्स बनने में उनसे पहले इसरो,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *