A worker of the Municipal Corporation of Delhi lights a lamp in Delhi as a precaution against the spread of dengue,

श्रीलंका : स्वास्थ्य अधिकारियों ने डेंगू के प्रकोप की दी चेतावनी

कोलंबो, 17 अक्टूबर (युआईटीवी/आईएएनएस)| श्रीलंका के स्वास्थ्य अधिकारियों ने लगातार हो रही भारी बारिश के कारण आने वाले हफ्तों में डेंगू के प्रकोप की चेतावनी दी है।

इस साल अब तक, श्रीलंका में 61,000 से अधिक डेंगू के मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 2021 के पहले 10 महीनों में लगभग 20,000 मामले दर्ज किए गए थे।

इस बीमारी से तीन लोगों की जान भी चली गई है।

नेशनल डेंगू कंट्रोल यूनिट के अनुसार, अधिकतर मामले पश्चिमी प्रांत से सामने आए हैं, जिनमें सबसे अधिक मामले कोलंबो जिले में दर्ज किए गए हैं।

इस बीच, भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से करीब 15,400 परिवार प्रभावित हुए हैं, जिसके बुधवार तक जारी रहने का अनुमान है।

पांच घर और नौ व्यवसाय पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि लगभग 200 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने अधिकारियों को बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों को भोजन, दवाएं और अन्य आवश्यक चीजें उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। श्रीलंका नौसेना के 36 राहत दलों को राहत और बचाव कार्यों के लिए तैयार रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *