सनी और बॉबी (तस्वीर क्रेडिट iamsunnydeol इंस्टा)

सनी देओल ने फिल्म ‘एनिमल’ में बॉबी के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा,मेरे छोटे भाई ने दुनिया को हिला दिया

मुंबई,2 दिसंबर (युआईटीवी)- सनी देओल ने नवीनतम रिलीज फिल्म ‘एनिमल’ में अपने भाई बॉबी के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मेरे छोटे भाई ने दुनिया को हिला दिया। 1 दिसंबर को रिलीज़ हुई फिल्म ‘एनिमल’ में बॉबी देओल की भूमिका को लेकर चर्चाएँ तेज हो गई हैं। इसी पर बॉबी देओल के बड़े भाई सनी देओल ने उनकी सराहना करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सनी देओल ने अपने भाई बॉबी के साथ कई तस्वीरें शेयर की। फिल्म ‘एनिमल’ को निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी ने निर्देशित किया है। रणबीर कपूर अभिनीत इस फिल्म में बॉबी देओल ने खलनायक की भूमिका निभाई है।उन्होंने इस भूमिका को बखूबी निभाया है। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए खूब तारीफ़ की जा रही है।

बॉबी के साथ सनी ने भावनात्मक तस्वीरों की एक श्रृंखला साझा की और अपनी भावना को व्यक्त किया है। उन्होंने इस तस्वीरों में कैप्शन दिया, ” मेरे छोटे भाई ने दुनिया को हिलाकर रख दिया है।”

इस पर भावुक होकर बॉबी देओल ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि, ” आप मेरी जिंदगी हो, मैं आपसे सबसे अधिक प्यार करता हूँ।”

यह फिल्म 201 मिनट अर्थात 3 घंटे 21 मिनट लंबी है। जो सबसे लंबी भारतीय फिल्मों में से एक है। ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर और बॉबी देओल के साथ-साथ अनिल कपूर,रश्मिका मंदाना, शक्ति कपूर,तृप्ति डिमरी सहित कई अन्य शानदार कलाकार भी शामिल हैं।

फिल्म की कहानी बाप-बेटे के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में अनिल कपूर ने पिता की भूमिका और रणबीर कपूर ने बेटे की भूमिका निभाई है। अनिल कपूर बिजनेस मैग्नेट बलबीर सिंह के किरदार में और रणबीर कपूर उनके बेटे रणविजय सिंह के किरदार में नजर आएँगे। फिल्म में इन दोनों के जटिल रिश्ते को दर्शाया गया है। रणविजय अपने प्रतिद्वंद्वी अबरार हक से अपने पिता बलबीर के साथ हुई त्रासदी के बाद प्रतिशोध लेने के लिए निकलता है और वह प्रतिज्ञा करता है कि वह अपने परिवार को कभी नहीं छोड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *