चेन्नई,27 सितंबर (युआईटीवी)- सुपरस्टार रजनीकांत से “चंद्रमुखी 2” के लिए राघव लॉरेंस ने आशीर्वाद लिया। फिल्म “चंद्रमुखी 2” में राघव लॉरेंस और कंगना रनौत मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। राघव लॉरेंस तमिल अभिनेता-निर्देशक हैं। आगामी फिल्म “चंद्रमुखी 2” एक तमिल भाषा की कॉमेडी हॉरर फिल्म है।
सुपरस्टार रजनीकांत को सर्वप्रथम राघव लॉरेंस ने फिल्म “जेलर” की जबरदस्त सफलता के लिए बधाई दी और अपने फिल्म “चंद्रमुखी 2″ के सफलता के लिए उनसे आशीर्वाद माँगा।
तमिल अभिनेता-निर्देशक राघव लॉरेंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स परअपनी सुपरस्टार रजनीकांत से मुलाकात की कुछ बातें शेयर किया और लिखा कि ” दोस्तों और मेरे प्रशंसकों आप सभी को नमस्कार। आज मैं अपने गुरु और थलाइवर सुपरस्टार रजनीकांत से मिला। मैं उनसे उनकी ब्लॉकबस्टर सफलता वाली फिल्म “जेलर” की बधाई और शुभकामनाएँ देने के लिए मुलाकात किया। मैं उनसे मिलकर बहुत खुश हूँ। मेरी फिल्म “चंद्रमुखी 2″ 28 सितंबर को रिलीज होने वाली है,जिसकी सफलता के लिए मैंने उनसे आशीर्वाद भी लिया।”
सुपरस्टार रजनीकांत की प्रशंसा करते हुए उन्होंने अपनी बात को ख़त्म किया और लिखा कि “थलाइवर रजनीकांत हमेशा महान हैं। वे मेरे गुरु भी हैं। गुरुवे शरणम्। ”
तमिल अभिनेता-निर्देशक राघव लॉरेंस सुपरस्टार रजनीकांत के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं। वे धोती और कुर्ता पहन कर सुपरस्टार से मिलने जाते हैं। उनके पैर छूटे हैं,पूरा नमस्कार करते हैं और रजनीकांत मुस्कुराते हुए उन्हें अपना पूरा आशीर्वाद देते हैं।इसके बाद दोनों गले मिलें और साथ में फोटो खिंचवाई।

पी. वासु द्वारा लिखित और निर्देशित आगामी तमिल भाषी फिल्म “चंद्रमुखी 2” एक कॉमेडी हॉरर फिल्म है। यह फिल्म रजनीकांत की मुख्य भूमिका वाली चंद्रमुखी का सीक्वल है। जो 2005 में आई थी। “चंद्रमुखी 2” लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले सुबास्करन अल्लिराजाह द्वारा निर्मित है।
लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले सुबास्करन अल्लिराजाह द्वारा निर्मित है। फिल्म में राघव लॉरेंस और कंगना रनौत मुख्य भूमिकाओं में हैं। वडिवेलु,राधिका सरथकुमार, महिमा नांबियार, लक्ष्मी मेनन, सृष्टि डांगे, राव रमेश, सुभिक्षा और अन्य सहायक कलाकार भी इसमें शामिल हैं।
जून 2022 में इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा की गई थी। अगस्त 2023 के मध्य तक यह फिल्म पूरी हो गई। संगीत एम. एम. कीरावनी द्वारा रचित है। इस फिल्म में वेट्टियन (राजा ) की भूमिका में राघव लॉरेंस नजर आएँगे और कंगना रनौत नर्तकी चंद्रमुखी का किरदार निभा रही हैं। कंगना रनौत एक सुंदर नर्तकी है जो राजा वेट्टियन के खिलाफ खूनी बदला लेने की तीव्र प्यास रखती है।
28 सितंबर 2023 को फिल्म “चंद्रमुखी 2” सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
