मॉस्को,10 फरवरी (युआईटीवी)- यूरोप को गैस की आपूर्ति सुरक्षित नॉर्ड स्ट्रीम-2 के माध्यम से करने के लिए रूस तैयार है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि नॉर्ड स्ट्रीम 2 के बचे हुए पाइप का संचालन फिर से जर्मनी शुरू नहीं करेगा,हालाँकि इसके माध्यम से मॉस्को गैस की आपूर्ति करने के लिए तैयार है। यह जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी।
अमेरिकी मीडिया हस्ती टकर कार्लसन के साथ एक साक्षात्कार में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि, ” नॉर्ड स्ट्रीम-1 को उड़ा दिया गया था,लेकिन यह मामला सिर्फ नॉर्ड स्ट्रीम-1 का नहीं है। नॉर्ड स्ट्रीम 2 क्षतिग्रस्त हो गया था,लेकिन एक पाइप सुरक्षित और मजबूत स्थिति में है। यूरोप को गैस की आपूर्ति इस पाइप के जरिए की जा सकती है। लेकिन इसे जर्मनी खोल नहीं रहा है।”
तास समाचार एजेंसी के मुताबिक,उन्होंने कहा कि, ” यमल-यूरोप पाइपलाइन एक और मार्ग है,यह मार्ग पोलैंड के माध्यम से है। बड़ी मात्रा में इसके माध्यम से आपूर्ति भी संभव है। लेकिन इस मार्ग को पोलैंड ने बंद कर दिया।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, यूरोपीय बाजारों तक रूस से जर्मनी के रास्ते प्राकृतिक गैस पहुँचाने वाली नॉर्ड स्ट्रीम पाइपलाइन,बाल्टिक सागर में सितंबर 2022 में हुए विस्फोटों के बाद गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई थी।