फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे (तस्वीर क्रेडिट फेलिक्सालियासिमे इंस्टा)

स्विस इंडोर के दूसरे दौर में पहुँचे फेलिक्स,एंडी मरे हारे

बासेल, 26 अक्टूबर (युआईटीवी)- स्विस इंडोर्स बासेल में स्विस वाइल्ड कार्ड लिएंड्रो रिडी को गत चैंपियन फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे ने 6-3, 6-2 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। जबकि एंडी मरे जो पूर्व विश्व नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी रह चुके हैं,उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

गत चैंपियन फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे छठी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं। अगले दौर में उनका सामना डचमैन बोटिक वान डे ज़ैंड्सचुल्प से होगा। जिन्होंने तीन सेटों में रॉबर्टो बतिस्ता अगुत को बाहर कर दिया।

इंडोर गेम्स में फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे लम्बे समय से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। शानदार खेलते हुए उन्होंने ऐसी परिस्थितियों में अपने सभी चार खिताब जीते हैं। रॉटरडम जो फरवरी में आयोजित किया गया था,उसके बाद लेवर कप के बाहर यह उनकी पहली इनडोर उपस्थिति है।

एटीपी टूर की रिपोर्ट के मुताबिक, अपने प्रतिद्वंद्वी की सर्विस को फेलिक्स ने लगातार चुनौती दी और 50 प्रतिशत रिटर्न पॉइंट जीते। यह मैच 75 मिनट तक चला,जिसमें फेलिक्स ने चार ब्रेक हासिल किए।

एंडी मरे
एंडी मरे

एक ओर जहाँ गत चैंपियन फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे ने जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया,वहीं दूसरी ओर पूर्व विश्व नंबर 1 एंडी मरे को अर्जेंटीना के टॉमस मार्टिन एटचेवेरी ने 6-7(5), 6-3, 6-2 से हराया। एंडी मरे और टॉमस मार्टिन एटचेवेरी के बीच का मैच तीन घंटे और आठ मिनट तक चला। इस जीत से टॉमस मार्टिन एटचेवेरी क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गए हैं।

टॉमस मार्टिन एटचेवेरी का अगला मुकाबला शीर्ष वरीयता प्राप्त होल्गर रूण या देश के सेबेस्टियन बाएज़ से होगा। यदि एटचेवेरी यह मुकाबला जीतने में कामयाब हो जाते हैं तो वे सेमीफाइनल में पहुँच जाएँगे। 24 वर्षीय एटचेवेरी कोशिश में लगे हुए हैं कि, वे इस सप्ताह अपना पहला एटीपी टूर खिताब जीतने में कामयाबी हासिल कर ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *