किंग्सटाउन,15 जून (युआईटीवी)- टी20 विश्व कप 2024 का 31वां मैच दक्षिण अफ्रीका और नेपाल के बीच खेला गया,जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने नेपाल को 1 रन से हरा दिया। नेपाल टी20 विश्व कप का सबसे बड़ा उलटफेर करने ही वाली थी,लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके। नेपाल को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए आखिरी गेंद पर दो रन की जरूरत थी,लेकिन नेपाल के गुलसन झा को नॉन-स्ट्राइकर छोर पर हेनरिक क्लासेन ने रन आउट कर दिया, जिससे मैच के सुपर ओवर की संभावना खत्म हो गई। नेपाल की इस हार ने उसके सुपर-8 में पहुँचने की उम्मीदों को तोड़ दिया। टीम के हार के बाद प्रशंसकों के आँखों में आँसू आ गए।
मैच के अधिकांश समय में नेपाल ने दक्षिण अफ्रीका से बेहतर प्रदर्शन किया था,लेकिन अंत में यह मैच दक्षिण अफ्रीका के पक्ष में रहा।
A heartbreak for Nepal. pic.twitter.com/1VOLsW6z9O
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 15, 2024
नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया और दक्षिण अफ्रीका को मात्र 115 के स्कोर पर रोक दिया था। नेपाल की टीम लक्ष्य का पीछा करते समय भी काफी अच्छी स्थिति में थे। नेपाल ने पूरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका पर दबदबा बनाए रखा।
लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने 14वें ओवर तक 85/2 का स्कोर बना लिया था। लेकिन मैच की कहानी आखिरी 18 गेंदों में पूरी तरह से पलट गई।
Nepal were just 1 run short. 💔
– Players and fans in tears after such a heartbreak. pic.twitter.com/n66cYmnoXr
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 15, 2024
साउथ अफ्रीका की इस जीत में तबरेज शम्सी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई,जिन्होंने 4 ओवर में 19 रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।
आखिरी के 3-4 ओवर मैच का टर्निंग पॉइंट रहा। नेपाल को आखिरी के पाँच ओवर में 25 रन चाहिए थे और टीम के 7 विकेट हाथ में थे। दक्षिण अफ्रीका ने यहाँ से मैच पलटकर अपने नाम कर लिया। नेपाल ने इस दौरान अपने 4 विकेट खोए और 25 रन बनाने में भी असफल रहा। नेपाल 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 114 रन ही बना सका और इस मुकाबले को 01 रन से गंवा दिया।
