भारतीय नौसेना की गोलीबारी में तमिलनाडु का मछुआरा घायल

चेन्नई, 21 अक्टूबर (युआईटीवी/आईएएनएस)- तमिलनाडु का एक मछुआरा शुक्रवार को पाक खाड़ी में भारतीय नौसेना के एक गश्त दल द्वारा कथित तौर पर गोली लगने के बाद घायल हो गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

मयिलादुथुराई जिले के वनागिरी के 30 वर्षीय मछुआरे के वीरावेल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब उचिपुली के एक स्टेशन से गश्त करने वाली टीम ने मछली पकड़ने वाली एक नाव पर 10 व्यक्तियों के साथ गोलीबारी की, जब उसने उनके रुकने के संकेत पर ध्यान नहीं दिया।

वीरवेल को जांघ और पेट में गोली लगी है।

एक बयान में, नौसेना ने कहा, “भारतीय नौसेना पाक खाड़ी के महत्वपूर्ण जल पर निरंतर निगरानी रखती है, जो भारत और श्रीलंका को अलग करती है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *