तमिलनाडु : कलेक्टर ने अपने असिस्टेंट को जूते उठाने के लिए कहा! वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

तमिलनाडु : कलेक्टर ने अपने असिस्टेंट को जूते उठाने के लिए कहा! वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

चेन्नई, 12 अप्रैल (युआईटीवी/आईएएनएस)- कल्लाकुरिची के जिला कलेक्टर श्रवण कुमार जाटवथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद वह निशाने पर आ गए हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि कथित तौर पर उन्होंने अपने सहायक (असिस्टेंट) को जूते उठाने के लिए कहा था। यह घटना मंगलवार को जिले के उलुंदुरपेट के पास कूवगाम गांव के कूथांदावर मंदिर में हुई। रिपोटरें के अनुसार, ट्रांसजेंडर समुदाय के सबसे बड़े त्योहार 18 दिवसीय चिथिरई की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कलेक्टर मंदिर गए थे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कलेक्टर अपने जूते उतार रहे हैं और अपने सहायक को जूते ले जाने का इशारा कर रहे हैं। सहायक जूते लेकर घूमता नजर आया।

हालांकि, कलेक्टर ने वीडियो को एडिटेड बताते हुए घटना से इनकार किया है। उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा कि उन्होंने अपने सहायक को जूते ले जाने के लिए नहीं कहा था। तैयारियों की समीक्षा करने के लिए टीम में विभिन्न विभागों के कई अधिकारी शामिल थे।

उन्होंने कहा कि वीडियो को संपादित किया गया ताकि ऐसा लगे कि उन्होंने अपने सहायक को अपने जूते ले जाने के लिए कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *