तांत्रिक की सलाह पर यूपी में लड़के की बलि

बहराइच, 28 मार्च (युआईटीवी/आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के परसा गांव में एक तांत्रिक की सलाह पर मानव बलि के लिए 10 वर्षीय लड़के की हत्या कर दी गई। युवक का गला कटा शव खेत में दबा मिला। पुलिस के मुताबिक कृष्णा वर्मा का बेटा विवेक पिछले हफ्ते लापता हो गया था। बाद में खेत में बच्चे का गला कटा शव मिला। पुलिस ने दावा किया कि मृतक बच्चे के चचेरे भाई अनूप ने मानसिक रूप से विक्षिप्त अपने ढाई साल के बेटे को बचाने के लिए लड़के की बलि दी।

जब इलाज से सकारात्मक परिणाम नहीं मिला, तो अनूप ने अपने गांव के पास एक तांत्रिक से संपर्क किया।

तांत्रिक ने अनूप को मानव बलि देने के लिए उकसाया, इसके बाद उसने एक अन्य रिश्तेदार के साथ बच्चे को मार डाला।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी रिश्तेदार और तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *