हरमनप्रीत कौर

टीम ने बल्ले से जो स्कोर बनाया वह पर्याप्त नहीं था,लेकिन हमारे गेंदबाजों ने बेहतर प्रदर्शन किया : हरमनप्रीत कौर

नवी मुंबई,8 जनवरी (युआईटीवी)- भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया से दूसरे टी20 मैच में हार झेलने के बाद कहा कि टीम ने बल्ले से जो स्कोर बनाया वह पर्याप्त नहीं था,लेकिन हमारे गेंदबाजों ने बेहतर प्रदर्शन किया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भारतीय गेंदबाजों की सराहना की।

भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेटरों के मध्य नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दूसरा टी20 मैच खेला गया,जहाँ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने भारत के गेंदबाजों के समक्ष संघर्ष किया। लेकिन 131 रन के न्यूनतम लक्ष्य का बचाव करना आसान नहीं था। इस लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 19वें ओवर में हासिल कर लिया।

भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मैच के बाद कहा कि, ” मुझे लगता है कि बोर्ड पर स्कोर पर्याप्त नहीं था,लेकिन वास्तव में हमारे गेंदबाजों ने बहुत बेहतर प्रदर्शन किया। हम इतने कम स्कोर वाले मैच को 19वें ओवर तक ले जाने में सफल हो सके,जो की वास्तव में बहुत बड़ी बात है। हमने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हरा कर मानक स्थापित किए। इन मैचों में हमने अपनी क्षेत्ररक्षण (फील्डिंग) भी मजबूत की।

हरमनप्रीत कौर ने उम्मीद जताते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया जैसे मजबूत टीम के खिलाफ मैच खेलने से युवाओं को बेहतर प्रदर्शन मिलेगा।

उन्होंने कहा कि,अच्छी बात यह है कि जब-जब हमें मौके मिल रहे थे,हम विकेट लेने में कामयाब हो रहे थे। हम हार गए, क्योंकि हमारे स्कोर कम थे।

ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी एलिस पैरी का यह 300वां अंतर्राष्ट्रीय मैच था। तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम हार गई थी,दूसरा टी20 मैच जीतने से ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली खुश थी। कप्तान एलिसा हीली ने अपने टीम की तेज गेंदबाज किम गर्थ की चार ओवरों में 2-27 के स्पैल के लिए उनकी सराहना की।

भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेटरों के मध्य तीन मैचों की सीरीज खेली जा रही है। जिसमें पहला मुकबला भारतीय महिला टीम ने जीता,तो दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने जीता। अब मंगवलार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में निर्णयाक मुकाबाल खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *