मुंबई,4 जनवरी (युआईटीवी)- अपकमिंग फिल्म ‘द बुल’ के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हर दिन 3.5 घंटे का प्रशिक्षण (ट्रेनिंग ) ले रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान ब्रिगेडियर फारुख बुल्सारा की भूमिका निभाते नजर आएँगे। ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘टाइगर 3’ में अभिनेता को देखा गया,जो दिवाली सीजन में रिलीज़ किया गया था।
फिल्म में ब्रिगेडियर फारुख बुल्सारा की भूमिका निभाने के लिए अभिनेता हर दिन 3.5 घंटे की ट्रैनिंग तो ले ही रहे हैं,साथ ही उन्होंने अपने डाइट में भी थोड़ा बदलाव किया है। मुंबई में 29 दिसंबर को फिल्म की टीम ने महूरत शॉट के साथ शुरुआत की। अर्धसैनिक बलों के साथ भी बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ट्रैनिंग ले रहे हैं।
एक सूत्र ने कहा,1988 में मालदीव में ऑपरेशन कैक्टस का नेतृत्व करने वाले ब्रिगेडियर फारुख बुल्सारा की भूमिका अपकमिंग फिल्म ‘द बुल’ में सलमान खान निभाएँगे। यह फिल्म धर्मा प्रोजेक्ट का हिस्सा है,जिसमें अभिनेता अर्धसैनिक अधिकारी का किरदार निभाते हुए नजर आएँगे। फरवरी में इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। सुपरस्टार को ब्रिगेडियर बुल्सारा का किरदार निभाने के लिए कड़ी फिजिकल ट्रेनिंग से गुजरना पड़ रहा है।

फिल्म ‘द बुल’ का निर्देशन विष्णु वर्धन द्वारा किया जा रहा है और इसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा किया जा रहा है। यह फिल्म ऑपरेशन कैक्टस की एक रीटेलिंग की प्रस्तुति देती है। जिसमें इंडियन आर्म्ड फोर्सेज ने 3 नवंबर 1988 को मालदीव की मदद की थी। जब बिजनेसमैन अब्दुल्ला लुथुफी और पीपुल्स लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन ऑफ तमिल ईलम (पीएलओटीई) में तख्तापलट की कोशिश की गई थी।
कई सैनिकों को भारतीय सेना ने मार गिराया था और राष्ट्रपति मौमून अब्दुल गयूम की सरकार पर कुछ ही घंटों में पुनः नियंत्रण कर दिया था।
सूत्रों ने आगे बताया कि, ” चरित्र में अच्छी तरह से ढलने के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हर दिन 3.5 घंटे का प्रशिक्षण (ट्रेनिंग ) ले रहे हैं और अपनी डाइट में भी थोड़ा बदलाव किया है। ”
