इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू

हमास के चौथे नंंबर के नेता की हत्या की इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि

जेरूसलम, 12 मार्च (युआईटीवी)- हमास के चौथे नंंबर के नेता सालेह अल-अरौरी की हत्या की पुष्टि इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक ब्यूरो के उपाध्यक्ष सालेह अल-अरौरी की लेबनान में जनवरी में एक हवाई हमले में हत्या हुई थी,जिसके लिए इजरायली सेना जिम्मेदार थी।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक,सालेह अल-अरौरी का जिक्र करते हुए एक वीडियो बयान में इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि,”हमास के चौथे नंबर के नेता को हमने मौत के घाट उतार दिया है।”

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि, ” हमास के शेष लोगों को हमारी सेना उनके अंजाम तक पहुँचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।”

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू गाजा पर हमले जारी रखने की बात को पुनः दोहराते हुए कहा कि जब तक हमास पर इज़राइल “पूर्ण विजय” हासिल नहीं कर लेती है,तब तक गाजा पर हमले करना जारी रखेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *