Photo taken on Feb. 1, 2021 shows snow-covered buildings in New York, the United States

गरज-चमक के साथ न्यूयॉर्क में बर्फबारी

न्यूयॉर्क, 19 नवंबर (युआईटीवी/आईएएनएस)| न्यूयॉर्क राज्य में बफेलो शहर और आसपास के इलाके भारी हिमपात की चपेट में हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार बफेलो क्षेत्र में गुरुवार शाम बिजली चमकने व गरज के साथ बर्फबारी शुरू हुई। शनिवार तक तेज हवाएं और बर्फबारी जारी रहने की उम्मीद है। नेशनल वेदर सर्विस बफेलो द्वारा शुक्रवार दोपहर जारी एक बयान के अनुसार बफेलो के दक्षिण में दक्षिण-पश्चिम ब्लास्डेल और ऑर्चर्ड पार्क में पिछले 48 घंटों में 48 इंच और 42.5 इंच तक हिमपात दर्ज किया गया।

नेशनल वेदर सर्विस बफेलो की चेतानी के अनुसार उत्तरी एरी काउंटी और जेनेसी काउंटी में 35 मील प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ तीन से चार फीट या उससे अधिक बर्फबारी होगी।

न्यूयॉर्क राज्य सरकार ने गुरुवार को अपस्टेट न्यूयॉर्क में 11 काउंटी में आपातकाल की घोषणा कर दी है।

एहतियाती उपायों के तहत न्यूयॉर्क राज्य परिवहन विभाग ने क्षेत्र के प्रमुख राजमार्गों पर वाणिज्यिक वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *