शाहरुख खान

शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली,सुरक्षा Y+ श्रेणी में बढ़ा दी गई

मुंबई,9 अक्टूबर(युआईटीवी)- शाहरुख खान को फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ की सफलता के बाद जान से मारने की धमकी मिली है। जिसके बाद उनकी सुरक्षा Y+ श्रेणी में बढ़ा दी गई है।

महाराष्ट्र सरकार ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की सुरक्षा बढ़ा दी है। हाल ही में अभिनेता शाहरुख खान की रिलीज हुई फिल्में ‘पठान’और ‘जवान’ ब्लॉकबस्टर साबित हुई। सभी ने उनके फिल्म और फिल्म में की गई उनके अभिनय की काफी प्रशंसा की। ऐसे में अब जहाँ किंग खान के प्रशंसकों की संख्या बढ़ गई,तो वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्हें उनकी सफलता बर्दाश्त नहीं हो रही है।

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान

सूत्रों के मुताबिक मुंबई पुलिस को खुफिया खबर मिली है कि ‘जवान’ और ‘पठान’ फिल्म के सफलता के बाद शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह खबर सच में घबरा देने वाली है। इसी वजह से महाराष्ट्र सरकार ने शाहरुख खान की सुरक्षा को बढ़ा कर Y+ श्रेणी कर दी है। शाहरुख को Y+ कैटेगरी सुरक्षा में 11 सुरक्षाकर्मी मिलेंगे। जिनमें छह कमांडो, चार पुलिस कर्मी और एक ट्रैफिक क्लीयरेंस वाहन शामिल है। छः व्यक्तिगत सुरक्षाकर्मी दिए गए हैं,जो 24/7 उनके सुरक्षा में रहेंगे।

यह सुरक्षा उन्हें प्रदान की जाती है, जिनके जान को बहुत ज्यादा खतरा होता है। इससे पूर्व सलमान खान को भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग्स से धमकी मिलने के बाद Y+ सुरक्षा दी गई थी। आए दिन फिल्मी सितारों को धमकियाँ मिल रही है,तो सच में चिंताजनक है।

किंग खान के बंगले मन्नत पर ये सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएँगे।

इस साल की शुरुआत में गाना ‘बेशरम रंग’ को लेकर भी किंग खान को जान से मारने की धमकी मिली थी। ‘बेशरम रंग’ फिल्म ‘पठान’ का गाना था,जिसको लेकर विवाद हुआ था। इस मामले में अभिनेता शाहरुख खान को अयोध्या के परमहंस आचार्य नाम के संत ने जान से मारने की धमकी दी थी।

अभिनेता शाहरुख खान की एक और फिल्म “डंकी” दिसंबर में रिलीज़ के लिए तैयार है। अपकमिंग फिल्म “डंकी” हिंदी भाषा की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने निर्देशित किया है। इसमें शाहरुख खान, तापसी पन्नू, दीया मिर्जा और बोमन ईरानी मुख्य भूमिका में नजर आएँगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *