ट्यूनीशियाई तटों से यूरोप जा रहे 93 अप्रवासियों को बचाया गया

ट्यूनिस, 24 अप्रैल (युआईटीवी/आईएएनएस)| भूमध्यसागर पार कर इटली जाने की कोशिश कर रहे कुल 93 अप्रवासियों को ट्यूनीशियाई तटों से बचाया गया है। नेशनल गार्ड ने यह जानकारी दी। ट्यूनीशियाई नेशनल गार्ड के प्रवक्ता हाउसेमेद्दीन जब्बाली ने रविवार को एक बयान में कहा, अवैध आप्रवास के खिलाफ लड़ाई के तहत, शनिवार देर रात इस तरह के तीन प्रयासों को नाकाम कर दिया गया।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पहले को दक्षिण-पूर्वी प्रांत सफैक्स से नाकाम कर दिया गया, जहां उप-सहारा अफ्रीकी देशों के 42 अप्रवासियों को एक डूबती नाव से बचाया गया।

अन्य दो प्रयासों को नेशनल गार्ड यूनिट ने देश के केंद्रीय तट पर नाकाम कर दिया, जहां 51 लोगों को बचाया गया।

केंद्रीय भूमध्यसागरीय क्षेत्र में स्थित ट्यूनीशिया यूरोप में अवैध आप्रवासन के लिए सबसे लोकप्रिय ट्रांसजिट प्वाइंट में से एक है।

ट्यूनीशियाई अधिकारियों द्वारा किए गए सख्त अवैध आव्रजन उपायों के बावजूद, ट्यूनीशिया के माध्यम से इटली पहुंचने का प्रयास करने वाले प्रवासियों की संख्या बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *