चीन

यूएन मानवाधिकार परिषद के सदस्य के रूप में चीन समेत 15 देश निर्वाचित

बीजिंग, 12 अक्टूबर(युआईटीवी)- यूएन मानवाधिकार परिषद का चीन समेत 15 देशों को सदस्य निर्वाचित किया गया। 10 अक्टूबर को 78वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा ने यूएन मानवाधिकार परिषद का सदस्य के रूप में चीन समेत 15 देशों को सम्मिलित किया गया। इस साल के अंत में जिन देशों का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा,उनके जगह पर चीन समेत 15 देशों को सदस्यता दी जाएगी।

इस बार निर्वाचित यूएन मानवाधिकार परिषद के सदस्य एशिया और प्रशांत क्षेत्र में चीन, इंडोनिशिया, जापान, कुवैत, अफ्रीका में बुरुंडी, कोत दिव्वोर, घाना, मालावी, लैटिन और कैरेबियन क्षेत्र में ब्राजील, क्यूबा, दोमिनिका,पूर्वी यूरोप में अल्बानिया, बुल्गारिया,पश्चिमी यूरोप और अन्य इलाके में फ्रांस और नीदरलैंड को शामिल किया गया है।

उनमें से लगातार निर्वाचित होने वाले सदस्य चीन, कोत दिव्वोर, क्यूबा, फ्रांस और मालावी हैं। 1 जनवरी 2024 से इन सभी 15 देशों के कार्यकाल की शुरुआत होगी और इस कार्यकाल की अवधि तीन साल तक की होगी।

इस साल के चुनाव में 17 उम्मीदवार देशों ने हिस्सा लिया था। जिसमें रूस और पेरू को हार का सामना करना पड़ा।

कुल 47 सीटें यूएन मानवाधिकार परिषद में हैं। यूएन महासभा में इन 47 सीटों के एक तिहाई सीटें हर साल निर्वाचित होती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *