संयुक्त राष्ट्र, 9 फरवरी (युआईटीवी)- संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने शांति के लिए सभी को एकजुट होने के लिए आह्वान किया है,ताकि सभी के सार्थक प्रयासों से विश्व में शान्ति स्थापित किया जा सके।
न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी 2024 की प्राथमिकताओं पर कहा कि, “हमें न्यायसंगत और टिकाऊ शांति के लिए संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप एकजुट होकर काम करना जरुरी है।”
संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा कि, ” इस वर्ष और उससे आगे की प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए कल, मैंने महासभा को संबोधित किया।”
संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के हवाले से कहा कि, हमें अक्सर एक गंभीर गांठ का सामना करना पड़ता है।
भू-राजनीतिक विभाजन और बढ़ते संघर्ष को संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने शांति और सुरक्षा के लिए खतरा बताया। उन्होंने तापमान में चिंताजनक वृद्धि और वैश्विक उत्सर्जन के बारे में कहा कि यह प्रकृति को नुकसान तो पहुँचा रही है साथ ही प्रकृति और शांति को चुनौती भी दे रही है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने जलवायु आपातकाल,दशकों पुराने परमाणु खतरे,कृत्रिम बुद्धिमत्ता के खतरों इत्यादि पर प्रकाश डालते हुए शांति के लिए संगठित और एकजुट प्रयास की जरुरत की ओर इशारा किया।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा कि जलवायु परिवर्तन पर नियंत्रण या ऐसे खतरे जो संघर्ष से उत्पन्न हो रहे हैं,चाहे ऐसे खतरे जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता से उत्पन्न हो रहे हैं,उन सबके समाधान के रास्ते तो स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं,लेकिन ये बहुत चुनौतीपूर्ण हैं ।
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि यूक्रेन और गाजा में हो रहे संघर्षों का समाधान जरुरी है। इन संघर्षों के गंभीर वैश्विक परिणाम हैं,जिसे देखते हुए इसका शीघ्र समाप्त होना जरुरी है।
उन्होंने कहा कि, “हमारी दुनिया इंतज़ार नहीं कर सकती।”
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने शांति और एकता के लिए कहा कि चुनौतियाँ बहुत हैं और कठिन भी हैं,जटिल रास्ता है। लेकिन संयुक्त राष्ट्र की दीवारों के भीतर और बाहर शांति, एकता और कार्रवाई का आह्वान गहराई से गूँजता है।