अमिताभ बच्चन

बिना लाइसेंस बंदूक रखने वालों को अमिताभ बच्चन ने कहा,’आप कानून तोड़ रहे हैं’

1 सितंबर (युआईटीवी)- बिग बी अमिताभ बच्चन ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो के माध्यम से उन लोगों को हिदायत दी है जो बिना लाइसेंस के बन्दूक रखते हैं और उन्हें लाइसेंस लेने की जरुरत पर भी प्रमुखता दिखाने की बात कही है ।

सोनी पर प्रसारित हो रहे क्विज आधारित शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 15 जिसके होस्ट मेगास्टार अमिताभ बच्चन हैं। उन्होंने उत्तरप्रदेश के अयोध्या निवासी प्रतियोगी वरुण केसरवानी का हॉट सीट पर स्वागत किया और उनसे पूछा कि “क्या आपके माता-पिता आपके साथ अयोध्या में रहते हैं ?”

वरुण केसरवानी इसके जवाब में कहते हैं कि ‘सर मेरा पुश्तैनी घर अयोध्या में है और वहीं मेरे माता-पिता एक संयुक्त परिवार में रहते हैं। हमारा गोला-बारूद और हथियार का व्यवसाय है। हमारा ये कारोबार पिछले 80 वर्षों से चल रहा है। साथ ही वरुण ने कहा कि मेरे पिताजी नहीं चाहते थे की मैं इस व्यवसाय का हिस्सा बनूँ इसलिए उन्होंने मुझे उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए शहर से बाहर भेज दिया।

वरुण अमिताभ बच्चन से शेयर करते हुए कहते हैं कि भारत में जो सरकार के हथियार से संबंधित नीति है उससे यहाँ हथियार का लाइसेंस लेना कठिन है और सरकार की यह नीति बिलकुल सही है। क्योंकि अगर आसानी से सबको लाइसेंस मिल जाएगा तो लोगों में हथियार रखने का ट्रेंड बन जाएगा।लोग अपने फायदे के लिए अपने पास हथियार रखेंगे। जिससे समाज की स्थिति ख़राब हो सकती है। अमेरिका में आए दिन स्कूल के बच्चों के साथ अप्रिय और दर्दनाक घटनाओं से सम्बंधित न्यूज़ आते रहते हैं।

इन सभी बातों पर अमिताभ बच्चन अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहते हैं कि आपने यह अद्भुत बात बोली है। हथियार रखना खतरनाक तो है ही साथ ही यह हमारे पूरे समाज के लिए भी बहुत हानिकारक है। बिग बी अमिताभ बच्चन सभी दर्शकों का अभिवादन करते हुए आग्रह भी करते हैं कि अगर आप में से किसी के पास भी बिना लाइसेंस वाली बन्दूक है तो क़ानून के खिलाफ काम कर रहे हैं। यह एक कानूनन अपराध है और आप कानून के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। इसलिए लाइसेंस लेकर अपने हथियार के बारे में सूचित करें और एक जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *