मुंबई,8 जनवरी (युआईटीवी)- उपेंद्र अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म वर्ल्ड ऑफ यूआई के पहले टीजर को अभिनेता किच्चा सुदीप ने आज (सोमवार) जारी किया।
टीजर लॉन्च का आयोजन बेंगलुरु में किया गया। निर्माता अल्लू अरविंद और शिव राजकुमार भी इस टीजर लॉन्च कार्यक्रम में उपस्थित थे।
2000 के दशक के मध्य से बन रही उपेंद्र अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म वर्ल्ड ऑफ यूआई एक एक शानदार प्रोजेक्ट है।
यह पीरियड एक्शन फिल्म 100 करोड़ रुपये के चौंका देने वाले बजट के साथ तैयार किया जा रहा है। इस फिल्म को मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) का नया स्तर लाने वाला फिल्म माना जा रहा है।
यूआई के लिए बनाए गए विजुअल्स में अलग दुनिया को टीजर में दिखाया गया है। फिल्म का टैग लाइन भी दिलचस्प है। फिल्म को टैग लाइन दिया गया है ,”यह एआई नहीं है, यह यूआई है। ” यूनिवर्स की एक झलक को फिल्म वर्ल्ड ऑफ यूआई के पहले टीजर से पेश किया गया है।
कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप फिल्म के पहले टीजर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, ” आप सभी का वर्ल्ड ऑफ यूआई में स्वागत है,उपेंद्र सर और पूरी टीम को शुभकामनाएँ।”
फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं में मुरली शर्मा,रेशमा नानैया, रविशंकर, निधि सुब्बैया, साधु कोकिला,कॉकरोच सुधी नजर आएँगे।
उपेंद्र ने इस फिल्म का निर्देशन के अलावा स्क्रीनप्ले भी किया है।
जी मनोहरन, श्रीकांत केपी ने इस फिल्म का निर्माण किया है और नवीन मनोहरन द्वारा लहरी फिल्म्स और वीनस एंटरटेनर्स बैनर के तहत सह-निर्मित है।
